फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   धोखा खाई युवती ने प्रेमी के घर डाला डेरा

धोखा खाई युवती ने प्रेमी के घर डाला डेरा

Thu, 22 May 2014 05:32 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Thu, 22 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा (जालौन)। शादी से इनकार करने से खफा युवती ने परिजनों के साथ प्रेमी के घर के सामने डेरा डाल दिया। यह देख प्रेमी के होश उड़ गए। वह झांसा देकर अहमदाबाद भाग गया। मामला बढ़ता देख दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के ग्राम मल्लाहनपुरा निवासी महेश कुमार का अपनी ही रिश्तेदारी में एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें खाई। दोनों की मोबाइल पर बातचीत भी होती थी। युवती ने शादी का प्रस्ताव रखा तो महेश ने टाल दिया और धीरे-धीरे वह युवती से किनारा करने लगा। इतना ही नहीं बातचीत भी कम कर दी। यह प्रेमिका को नागवार लगने लगा। उसने एक बार फिर शादी का प्रस्ताव रखा। इस पर महेश ने शादी से साफ इनकार कर दिया। प्रेम में धोखा खाई युवती ने यह बात अपने परिजनों को बताई और मंगलवार की रात उन्हें लेकर प्रेमी के गांव मल्लाहनपुरा आ धमकी। लड़की ने महेश के दरवाजे पर डेरा डाल दिया। प्रेमिका का यह रूप देख महेश के होश उड़ गए। परिवार के लोग भी सकते में आ गए। बुधवार तड़के महेश युवती और उनके परिजनों को झांसा देकर अहमदाबाद रवाना हो गया। लड़की के डेरा डालने की खबर मिलते ही आसपास के लोग भी इकट्ठा हो गए। लोगों ने समझाने की भी कोशिश की, पर लड़की और उसके परिजन नहीं माने। बुधवार को दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। इस मामले में थानाध्यक्ष हेमंत गौड़ का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed