{"_id":"39-152487","slug":"Jalaun-152487-39","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरखुरानों ने नशीला समोसा खिलाकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरखुरानों ने नशीला समोसा खिलाकर लूटा
Jalaun
Updated Thu, 26 Sep 2013 05:38 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन) । स्कूली बच्चों को लेकर वापस उरई आ रहे बस चालक को दो युवकों ने लिफ्ट के बहाने कुसमी गांव के पास रोक लिया और चालक को नशीले समोसे खिला दिए। चालक के अचेत होने पर जहरखुरान दो हजार रुपये व मोबाइल लूट कर ले गए। अचेतावस्था में बस चालक को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के बरहा निवासी कुंअर सिंह शहर के एक निजी स्कूल की बस चलाता है। मंगलवार को वह क्षेत्रीय छात्र-छात्राओं को छोड़कर बस लेकर गांव चला गया। बुधवार की सुबह तकरीबन सात बजे उरई बस में बच्चे लेकर आ रहा था तभी कुसमी गांव आ रहा था तभी कुसमी गांव के पास दो युवकों ने बस में लिफ्ट के बहाने रोक ली और चालक को नशीले समोसे खिला दिए। समोसे खाते ही बस चालक अचेत हो गया और बस खड़ी कर दी। जब बच्चों ने उसे हिलाया तो वह नहीं उठा तो ग्रामीणों ने उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। होश आने पर बताया कि दो अज्ञात लोग उसकी जेब मेें पडे़ दो हजार रुपये व मोबाइल लूट ले गए। पुलिस ने लुटेरों को पकड़ने के लिए दबिश दी है।