फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जेडीसी बैंक के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

जेडीसी बैंक के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज

Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
Jalaun
Jalaun Updated Sun, 13 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। डीसीडीएफ चुनाव के बाद अब जेडीसी बैंक के चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही सियासी सरगर्मी शुरू हो गईं हैं। सबसे ज्यादा संचालक पद के दावेदारों की संख्या जिला सामान्य सीट से ही देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

झांसी मंडल के उपायुक्त सहकारिता एके पांडे द्वारा घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, 15 जनवरी की शाम अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, 16 जनवरी को 11 सेे 12 बजे तक आपत्ति दाखिल और शाम तीन बजे से उनका निस्तारण कर उसी दिन शाम चार बजे तक अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया जाएगा। जेडीसी बैंक के चौदह संचालक पदों के लिए 21 जनवरी को 10 से 12 बजे तक नामांकन दाखिल होंगे। उसी दिन डेढ़ से ढाई बजे तक आपत्तियां ली जाएंगी और ढाई बजे से साढे़ चार बजे तक आपत्तियों का निस्तारण होगा। 22 जनवरी को नामांकन वापसी होगी। 23 जनवरी को 11 बजे से चुनाव चिह्न का आवंटन होगा जबकि 29 जनवरी को संचालक पदों पर सुबह आठ से 4.30 बजे तक मतदान के बाद पांच बजे से मतगणना होगी। जेडीसी बैंक सभापति, उप सभापति पद का चुनाव तीस जनवरी को होेगा।
विज्ञापन

सहकारिता उपायुक्त द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही सहकारिता में सियासी गतिविधियां तेज हो गईं हैं। जनपद की अब तक दो सामान्य सीटों की संख्या एक रह जाने से अब इस सीट पर दावेदारों की संख्या बढ़ने की संभावना है। संचालक पद की एक मात्र जिला सीट के लिए जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष आनंद यादव, समर सिंह यादव, शिवबालक सिंह धमना, देवेंद्र पांडे, शैलेंद्र पांडे, हरिओम, युद्धवीर कंथरिया, वीरेंद्र शाह अंडा सरीखे कई प्रमुख दावेदार चुनावी मैदान में उतरने को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed