{"_id":"578e5f3f4f1c1b347fc4b771","slug":"88-percent-made-from-flour-itura-path-uprooting-imposed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आटा से इटौरा मार्ग 88 फीसदी बना, उखड़ने भी लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आटा से इटौरा मार्ग 88 फीसदी बना, उखड़ने भी लगा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 19 Jul 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
road
- फोटो : अमरउजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोक निर्माण विभाग की ओर से करीब 9 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा आटा इटौरा मार्ग बड़े खेल का शिकार हो गया है। सड़क निर्माण में धांधली की बात सामने आई है। न तो मानक के अनुरूप इस सड़क पर डामर बिछाया गया और न ही अन्य मानक पूरे किए गए। अभी निर्माण 88 प्रतिशत भी नहीं हुआ है और पीछे से सड़क उखड़ने लगी है। इसे लेकर क्षेत्रीय
लोगों में भी रोष है। वे कलेक्ट्रेट के सामने धरना प्रदर्शन की योजना भी बना रहे हैं। आटा से इटौरा होे हुए कदौरा को जोड़ने वाली नौ किलोमीटर लंबी लिंक रोड के निर्माण के लिए करीब एक वर्ष पहले टेंडर निकाले गए। आठ महीने पूर्व 9 करोड़ की लागत से इसका काम भी शुरू किया गया लेकिन साथ ही निर्माण में मानकों की धज्जियां उड़ने लगीं। ठेकेदार ने निर्माण के
पूर्व सड़क पर गिट्टी तक नहीं डाली और डामरीकरण शुरू कर दिया। इस बात को लेकर पिपराया गांव के प्रधान के साथ ठेकेदार की एक बार झड़प भी हुई। पर बाद में मामला किसी तरह सुलझा लिया गया। वर्तमान में रोड करीब 88 प्रतिशत बन चुकी है। 12 फीसदी काम बाकी है और सड़क उखड़ने लगी है। बता दें कि टेंडर में निर्माण के तीन साल बाद तक सड़क के रखरखाव का जिम्मा ठेकेदार को दिया जाता है। ऐसे में जब सड़क का निर्माण ही ठीक से नहीं हो रहा तो बाद में इसकी मेंटीनेंस किस तरह की जाएगी।
विज्ञापन
वर्जन
टेंडर साढ़े नौ करोड़ का था, इस दौरान करीब नौ किलोमीटर की सड़क की मोटाई बढ़ाई जानी थी। यदि इसमें ठेकेदार द्वारा कोई कोताही बरती जा रही है तो उसे दिखवाया जाएगा। वैसे अब यह सड़क 88 प्रतिशत तक बनकर तैयार हो गई है। जल्द ही इसे पूरा कराया जाएगा। कहीं गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी। -एसपी ओझा, एक्सईएन, पीडल्ब्यूडी, तृतीय खंड