फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   86 jagah aaj rope jaenge 11.68 laakh paudhe 11.68 lakh saplings will be planted today 86 place

86 जगह आज रोपे जाएंगे 11.68 लाख पौधे

Sun, 10 Jul 2016 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 10 Jul 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन
 86 jagah aaj rope jaenge 11.68 laakh paudhe 11.68 lakh saplings will be planted today 86 place
पीपल वृक्ष्‍ा
जनपद की धरती को हरा भरा करने के मकसद से शासन के निर्देश पर सोमवार को एक साथ 86 स्थानों पर 116930 पौधे रोपकर इनकी सुरक्षा का संकल्प भी लिया जाएगा। इस पर निगरानी के लिए जिला प्रशासन ने अधिकारियों को तैनात कर दिया है। वन विभाग के अधिकारी रविवार को अवकाश होने के बाद भी तैयारियों में जुटे रहे। जिलाधिकारी पहले ही
विज्ञापन


मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर चुकी है। जिले के आठ क्षेत्रों के लिए पांच वरिष्ठ जोनल व पांच जोनल मजिस्ट्रेट के साथ नौ सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग से लेकर मनरेगा एवं अन्य विभागों के अधिकारी भी शासन की इस मंशा को पूरा करने के लिए पसीना बहाएंगे। कोंच क्षेत्र में 135625 पौधे लगाए जाएंगे। न्यामतपुर वन क्षेत्र में 1,08,750, एट
विज्ञापन


में 1,30,500, जालौन में 1,23,500, कदौरा में 1,31,750, कालपी में 1,32,500, माधौगढ़ में 1,69,175 और उरई क्षेत्र में 2,37,500 पौधे 24 घंटे में रोपे जाने हैं। वन विभाग की
विज्ञापन
विज्ञापन


ओर से सोमवार को पौध रोपण अभियान में 1169300 पौधे लगाए जाने हैं। जो पौधा लगेगा उसकी ऊंचाई चार से छह फुट होगी। अभियान के तहत कई प्रजाति के पौधे लगाए जाएंगे,जिसमें शीशम व सागोन के साथ नीम प्रमुख है।इसके अलावा महुआ, अर्जुन, कंजी, बेल, सिरस के पौधे शामिल है।

हर तीन घंटे में अपडेट होगी रिपोर्ट
वन विभाग के कंट्रोल रूम पर हर तीन घंटे बाद रिपोर्ट को अपडेट कराया जाएगा। 86 अधिकारियों को एक फार्म भी सौंपा गया है। यह फार्म मौके पर भरा जाएगा। पहली रिपोर्ट 11 बजे अपडेट कराई जाएगी और ये क्रम चलता रहेगा।  

होगी वीडियोग्राफी
मनरेगा उपायुक्त प्रमोद कुमार चंद्रोल ने बताया कि जिले में 11 जुलाई को शासन के निर्देश पर पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। जाबकार्ड धारक मजदूर पौधा लगाएंगे और रोजगार सेवक वीडियोग्राफी करेंगे।


वर्जन
जनपद में पौधा लगाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। सोमवार को आठ क्षेत्रों के 86 स्थानों पर 11 लाख से अधिक पौधे लगेंगे। वन क्षेत्र के रेंजर व अन्य अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा चुकी है।-भीमसेन सिंह, डीएफओ जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed