फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   72 ghanton se graameen kshetron kee battee gul, log tarase paanee ko

72 घंटों से ग्रामीण क्षेत्रों की बत्ती गुल, लोग तरसे पानी को

Sun, 17 Jul 2022 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
72 ghanton se graameen kshetron kee battee gul, log tarase paanee ko
शहर के डिप्टीगंज चौकी के पास स्थित नलकूप की खराब मोटर को ठीक करते कर्मचारी। - फोटो : ORAI
मुहम्मदाबाद। कुसमिलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 12 गांवों में 72 घंटों से बत्ती गुल है। उमस भरी गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। कारण है बड़ागांव से एट, कोटरा और कुसमिलिया सब स्टेशनों को विद्युत सप्लाई पहुंचाने वाली लाइन दो दशक पुरानी है। इसमें अक्सर फाल्ट की समस्या रहती है। थोड़ी सी हवा चलने पर तार टूट जाते हैं। बड़ी लाइन दुरुस्त करने में समय अधिक लगने के कारण गांवों में दो से तीन दिनों तक विद्युत आपूर्ति बाधित है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी में पेयजल समस्या समेत अन्य असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बुंदेलखंड क्षेत्र को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए कई योजनाओं, परियोजनाओं पर काम किया जा रहा है। पर लोगों की मूलभूत सुविधाओं जैसे बिजली और पानी के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाए गए हैं। छोटे से छोटे फाल्ट को सुधारने में दो से तीन दिन का समय लगता है। कुसमिलिया विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मुहम्मदाबाद, ऐरी, रमपुरा, मकरेछा, बंधौली, गुढ़ा, सिमिरिया, कुसमिलिया में तीन दिनों से बिजली गुल है। समस्या को लेकर क्षेत्रीय जनता में नाराजगी है।
विज्ञापन

---------------
बिजली न आने से बढ़ी परेशानी
सिरसा कलार। ब्लाक कुठौंद की विद्युत कटौती के कारण ऐसी भीषण गर्मी में क्षेत्रीय लोगों का जीना हराम है। बिजली कटौती होने से पीने के पानी की समस्या हो रही हैं। बिजली कर्मियों की लापरवाही से कोई बिजली का रोस्टर नहीं है। कस्बेवासियों का कहना है कि स्टेशन पर रहने वाले कर्मचारी फोन नहीं उठाते हैं। बिजली कर्मियों की लापरवाही भारी पड़ रही है। एसडीओ कुलदीप यादव का कहना है कि समय-समय पर वह बिजलीघर जाते हैं। उनके सामने जो भी समस्या आती है वह निस्तारण करते हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------
राजेंद्रनगर, शांतिनगर, शिवपुरी में रात भर नहीं रही बत्ती
बिजली विभाग नहीं रोक पा रहा फाल्ट और ट्रिपिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
उरई/जालौन। पिछले एक सप्ताह से शहर में हो रही बिजली अघोषित कटौती से लोग परेशान है। शहर में 24 घंटे बिजली देने का दावा करने वाला बिजली विभाग 12 घंटे भी आपूर्ति नहीं दे पा रहा है। शनिवार को राजेंद्रनगर, शांतिनगर, शिवपुरी जैसे मोहल्ले में बिजली बाधित होने से लोग रात भर परेशान रहे। रात भर जागने के बाद भी लोगों को जरूरत के हिसाब से पानी नहीं मिल पा रहा है। शहर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी दिनेश ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से वह ठीक बिजली न आने से सो भी नहीं पाए है। राजेंद्रनगर निवासी कुलदीप ने बताया कि ठीक से बिजली न आने वह काम पर नहीं जा पा रहे है। क्योंकि दिन भर पानी के लिए इधर से उधर घूमना पड़ता है।

जालौन संवाद के अनुसार, शनिवार की रात हुई पहली बारिश ने ही नगर की बिजली व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी। उमस भरी गर्मी, उस पर बिजली कटौती के कारण लोग परेशान हैं। शनिवार की रात बारिश होने के बाद बिजली गुल हो गई। रात आठ से सुबह सात बजे के बीच 11 घंटे तक कटौती ने लोगों को परेशान कर दिया। रविवार की सुबह भी बिजली की ट्रिपिंग लगातार जारी रही। बिजली की ट्रिपिंग के कारण नगर में पेयजल आपूर्ति भी लड़खड़ा गई। नगर संजीव, महेश, मनीष परिहार, सुरेंद्र कुशवाहा,अजीत, जितेंद्र सिंह, मानसिंह यादव कहते हैं कि पिछले माह बिजली विभाग ने बिजलीघर में ट्रिपिंग को रोकने के लिए काम किया गया था। इसके बावजूद ट्रिपिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। एसडीओ कौशलेंद्र सिंह ने बताया कि बारिश के कारण लाइन ट्रिप कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed