फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   पीडब्ल्यूडी ने अभियान चला हटाए कब्जे, झड़पें भी हुईं

पीडब्ल्यूडी ने अभियान चला हटाए कब्जे, झड़पें भी हुईं

Thu, 31 Jan 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी ने अभियान चला हटाए कब्जे, झड़पें भी हुईं
एट (जालौन)। कस्बा एट में मुख्य सड़क के किनारे लगे अतिक्रमणकारियों पर प्रशासनिक अफसरों ने डंडा चलाया। गुरुवार को लोक निर्माण विभाग व प्रशासनिक टीम ने कस्बे में बिजली घर से लेकर नवीन गल्ला मंडी तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान दुकानदार व टीम के सदस्यों में कई बार तीखी झड़पें भी हुईं, लेकिन मौके पर भारी पुलिस बल होने से मामला बढ़ा नहीं।
विज्ञापन


बता दें कि एट के मुख्य बाजार से निकले पुराने कानपुर झांसी हाईवे सड़क के दोनों ओर अतिक्रमणकारियों ने कब्जा जमा लिया है। इसकी समाजसेवियों ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। मामले को संज्ञान में लेते हुए लोक निर्माण विभाग ने एक सप्ताह पहले इस मार्ग पर अतिक्रमण को लेकर मुनादी करा चेतावनी दी थी कि अगर 30 जनवरी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो 31 जनवरी को सख्ती के साथ अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


गुरुवार को लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता एसके वर्मा, सहायक अभियंता सुनील कुमार विभागी, क्लार्क मोहम्मद अकरम, कर्मचारी लल्लू शाह, ओम प्रकाश गोस्वामी, कदीर मंसूरी, थान सिंह परिहार, एट पुलिस के एस आई अरविंद सिंह यादव आदि भारी फ ोर्स के साथ बिजली घर पर पहुंचे। यहां से टीम ने अतिक्रमण अभियान की शुरूआत की और सख्ती के साथ सड़क के दोनों ओर से अतिक्रमण हटाया। अतिक्रमण के दौरान कई बार दुकानदारों व अधिकारियों की तीखी झड़पें भी हुईं, लेकिन भारी पुलिस बल होने की वजह से सख्ती के साथ अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टिन शेड हटाते गिरा दुकानदार, घायल
अतिक्रमण विरोधी अभियान को पास आते देख दुकानदार नरेंद्र वर्मा अपनी दुकान में लगा टिन शेड हटा रहे थे कि अचानक टीन नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। आसपास के दुकानदार उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed