फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   44 development proposals cleared at District Mineral Foundation Trust meeting

Jalaun News: जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक में 44 विकास प्रस्तावों को हरी झंडी

Tue, 09 Dec 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
44 development proposals cleared at District Mineral Foundation Trust meeting
उरई। डीएम राजेश कुमार पांडेय की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जिला खनिज फाउंडेशन न्यास की बैठक जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई। बैठक में जनप्रतिनिधियों व विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तुत प्रस्तावों की विस्तार से समीक्षा की गई तथा कुल 11,26,94,000 के 44 विकास प्रस्तावों को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि न्यास निधि का उद्देश्य खनन प्रभावित क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारना और बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करना है। इसी क्रम में पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, कौशल विकास जैसे उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में विकास कार्यों को और प्रभावी बनाने पर विशेष बल दिया गया।
विज्ञापन

इन प्रस्तावों के माध्यम से खनन प्रभावित क्षेत्रों में पेयजल व्यवस्था मजबूत करने, विद्यालयों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण, स्वच्छता व्यवस्था सुधार, तथा युवाओं के कौशल उन्नयन से संबंधित कार्य संचालित किए जाएंगे। डीएम ने निर्देश दिए कि स्वीकृत परियोजनाओं पर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किया जाए तथा प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के प्रभाव से खनन क्षेत्र में रहने वाले लोगों के दैनिक जीवन में वास्तविक सुधार दिखाई देना चाहिए। सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन तथा कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने भी न्यास निधि से संचालित कार्यों को जनहित में महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि स्वीकृत परियोजनाओं से ग्रामीण और खनन प्रभावित क्षेत्रों में विकास की गति और तेज होगी। इस दौरान एडीएम वित्त एवं राजस्व संजय कुमार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी नेहा ब्याडवाल, खान अधिकारी सन्नी कौशल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed