{"_id":"58dea0884f1c1bb01063f01f","slug":"425-bikes-sold-in-two-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन में बिक गईं 425 बाइकें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन में बिक गईं 425 बाइकें
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
टीवीएस शोरूम में बाइक देखते ग्राहक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएस थ्री बाइकाें की बिक्री पर एक अप्रैल से रोक के मद्देनजर एजेंसी संचालकाें ने बाइक के दामों में 10 से 15 हजार की कमी की है। इस कारण एजेंसियाें पर ग्राहकाें की भीड़ दीवाली और धनतेरस की तरह उमड़ी। भीड़ ज्यादा देख एजेंसी संचालकाें ने शोरूम के शटर गिरा दिए। जिले में दो दिन में करीब 425 बाइकाें की बिक्री हुई। उधर रजिस्ट्रेशन के लिए एआरटीओ विभाग में भी भीड़ उमड़ी। दलालाें के साथ एआरटीओ कर्मचारियों की भी चांदी रही।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ते प्रदूषण के कारण एक अप्रैल से बीएस-3 वाहनों की बिक्री पर रोक लगा दी है। इस पर एजेंसी संचालकाें ने बीएस-3 की बाइकों के दामों में 10 से 15 हजार रुपये तक कमी कर दी। इसकी जानकारी लोगाें को हुई तो एजेंसियाें के भीड़ लग गई। दो दिन में जिले में करीब 425 बाइकों की बिक्री हुई। इनमें होंडा, सुजुकी और टीवीएस की बाइकें शामिल हैं।
विज्ञापन
राठ रोड स्थित सुर्यांशू एजेंसी के मालिक शरद माहेश्वरी ने बताया कि उनके पास 125 बाइकें थीं, जो बिक चुकी हैं। करीब इतनी ही बाइक जायसवाल होंडा के पास थीं, जो बिक गईं। गुरुवार की देर रात लोगाें को कम दाम पर बाइक मिलने की जानकारी हुई तो शुक्रवार की सुबह से ही भीड़ जुटने लगी। यह देख संचालकाें ने अपने अपने शोरूम पर ताला लटका दिया।
विज्ञापन
दलालों की भी रहीं चांदी
जालौन, काेंच, कालपी, कुठौंद, माधौगढ़ में भी बाइकाें की जमकर खरीददारी हुई। बाइक खरीदने के बाद उपभोक्ता सीधे एआरटीओ विभाग में रजिस्ट्रेशन की पर्ची कटाने पहुंचे। वहां लोगों ने जब सीधी पर्ची कटानी चाही तो उनकी नहीं सुनी गई। मजबूरी में दलालाें का सहारा लिया। दलालों ने प्रत्येक रजिस्ट्रेशन पर हजार से डेढ़ हजार रुपये तक अतिरिक्त वसूल किए।
बोले, एआरटीओ
उरई। कोर्ट ने बीएस-3 वाहनाें के रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 31 मार्च तय की गई है। इस दौरान जिन लोगों ने रजिस्ट्रेशन की रसीद कटवा ली है। उनके ही वाहनाें का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। एक अप्रैल से बीएस 3 वाहनाें का रजिस्ट्रेशन नहीं किया जाएगा। अभी यह बताना मुश्किल है कि कितने रजिस्ट्रेशनाें के आवेदन आए हैं। देर रात 12 बजे तक आफिस खुला रहेगा। इस कारण शनिवार को पूरी जानकारी हो पाएगी, क्योंकि डीलराें के यहां भी रसीद कट रही है।
नगद बेची गईं बाइकें
उरई। ज्यादातर लोगों ने कैश में ही बाइकें खरीदी। एजेंसी संचालकाें ने भी डिजिटल पेमेंट से परहेज किया। इनका कहना था कि वे ग्राहकों को जानते नहीं, लिहाजा कैसे चेक पर भरोसा करें। a