फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   स्व वित पोषित शिक्षक महासंघ ने दिया समर्थन

स्व वित पोषित शिक्षक महासंघ ने दिया समर्थन

Wed, 16 Jan 2019 12:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
स्व वित पोषित शिक्षक महासंघ ने दिया समर्थन
उरई। आयुष्मान भारत योजना के तहत राजकीय मेडिकल कालेज में भी इलाज शुरू हो गया है। मंगलवार को इसमें पहले मरीज का इलाज भी शुरू हो गया है। इसमें बीहड़ क्षेत्र रामपुरा निवासी महिला को योजना के तहत लाभ दिया गया।
विज्ञापन


रामपुरा निवासी महिला सीता देवी (41) ने बताया कि पिछले पांच सालों से उसके दाहिने पैर में बेहद दर्द रहता था। स्थिति यह थी कि वह लंगड़ाकर चलती थी। इतने पैसे भी नहीं थे कि वह इलाज करा सके, लेकिन आयुष्मान योजना के चलते आज अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. मनोज वर्मा ने आपरेशन किया, जो सफल रहा।
विज्ञापन


राजकीय मेडिकल कालेज के प्राचार्य डा. सुरेश चंद्रा ने मरीज से मिलकर उसकी जांच, इलाज व हालचाल लिया। प्राचार्य ने बताया कि मेडिकल कालेज में 54 गोल्डनकार्ड धारकों को पंजीकृत किया गया है। अब आयुष्मान योजना के पात्र लाभार्थी यहां पांच लाख तक का इलाज नि:शुल्क करा सकते हैं। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिया जाए। इस दौरान सीएमए डा. संजीव गुप्ता, डा. शैलेंद्र प्रताप सिंह, डा. जितेंद्र मिश्रा, आयुष्मान भारत के जिला कार्यक्रम समन्वयक आशीष झा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed