फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   35 reports came in negative, 26 more samples sent

35 की रिपोर्ट निगेटिव आई, 26 और सैंपल भेजे गए

Fri, 01 May 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
35 reports came in negative, 26 more samples sent
35 की रिपोर्ट निगेटिव तो 26 और सैंपल भेजे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उरई। जिले में तीन कोरोना संक्रमित मामले सामने आने के बाद रोजाना जिला अस्पताल में सैंपल लिए जा रहे हैं। गुरुवार को भी 26 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए झांसी भेजे गए। इनमें से 12 ऐसे महिला पुरुष हैं, जिनकी डायलिसिस व प्रसव होना है। दो लोगों को मेडिकल कालेज में ही क्वारंटीन के निर्देश दिए गए। जबकि 12 लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। उधर, मंगलवार को भेजे गए 35 सैंपल में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
जिला अस्पताल के एक डाक्टर और उनकी पत्नी के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद एक निजी नर्सिंग होम के ओटी मैनेजर भी कोरोना पाजिटिव पाए गए थे। इसके बाद से नर्सिंग होम से जुड़े और डाक्टर से जुड़े लोगों की पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की मदद से खोजबीन कर जांच कराई जा रही है। जांच का सिलसिला लगातार जारी है। उनके सैंपल लेकर भेजे जा रहे हैं। गुरुवार को भी 26 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। सीएमओ डा. अल्पना बरतारिया ने बताया कि इन सैंपल में कुछ ऐसे है जिनकी डायलिसिस होनी है। करीब दर्जन भर लोगों को क्वारंटीन करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को भेजे गए 35 सैंपल की भी रिपोर्ट आ गई है। सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जो राहत की बात है।
विज्ञापन

दो को होम क्वारंटीन भी किया
मुहम्मदाबाद। एक नर्सिंग होम के ओटी मैनेजर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मुहम्मदाबाद गांव जाकर जांच की। इसमें दो लोगों ने बताया कि वे ओटी मैनेजर को जानते तो है लेकिन उनसे दो साल से मुलाकात नहीं हुई। स्वास्थ्य टीम ने उनकी जांच कर क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आगे की चेन न मिलने से भी चिंता
डॉक्टर और ओटी मैनेजर के संक्रमित पाए जाने के दो तीन दिन होने के बाद चेन आगे न बढने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी समझ नहीं पा रहे हैं कि दोनों संक्रमण कहां से मिला है। इसको लेकर अधिकारी विचार विमर्श में लगे हैं। माना जा रहा है कि अभी कुछ और सैंपल की जांच आना बाकी है। इसके बाद ही आगे की कोई कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed