{"_id":"6016f7d58ebc3e569609993e","slug":"345-teachers-came-113-went-orai-news-knp609147491","type":"story","status":"publish","title_hn":"345 शिक्षक शिक्षिकाएं आए, 113 गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
345 शिक्षक शिक्षिकाएं आए, 113 गए
विज्ञापन
उरई। अंतरजनपदीय शिक्षक शिक्षिकाओं को शासन के निर्देश पर उनके पसंदीदा जनपद में भेज दिया गया है। शासन से सूची आ गई है। अब ऐसे शिक्षकों को पांच फरवरी को स्कूल आवंटित होंगे।
बीएसए प्रेमचंद यादव ने बताया कि शासन ने गृह व पसंदीदा जनपद में स्थानांतरण के लिए शिक्षक शिक्षिकाओं से ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे। इसके बाद स्थानांतरण सूची जारी की गई। जिसमें आगरा, अलीगढ़, इलाहाबाद, बरेली, प्रतापगढ़ समेत 25 जिलों से जिले में 345 शिक्षक शिक्षिकाएं आए हैं। इसमें 182 महिला शिक्षक हैं।
जिले में तैनात 113 शिक्षक शिक्षिकाएं आगरा, इलाहाबाद, औरैया, कानपुर जैसे जनपदों में स्थानांतरण होकर गए हैं। स्थानांतरण प्रक्रिया में पहले दिव्यांगों, फिर महिला शिक्षक और फिर पुरूष शिक्षकों को वरीयता दी गई है। उन्होंने बताया कि जो शिक्षक स्थानांतरित होकर जनपद में आए हैं, उन्हें चार फरवरी को विभाग में अपनी योगदान आख्या देनी है। ऐसे शिक्षकों को पांच फरवरी को स्कूल आवंटित किए जाएंगे।