फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   34 teachers, Shikshamitras and instructors trapped due to negligence in election duty

Jalaun News: चुनाव ड्यूटी में लापरवाही में फंसे 34 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक

Thu, 20 Jun 2024 12:55 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 20 Jun 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
34 teachers, Shikshamitras and instructors trapped due to negligence in election duty
उरई। चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले 34 शिक्षक, शिक्षामित्र व अनुदेशक से बीएसए ने एक हफ्ते में स्पष्टीकरण मांगा है। बीएसए ने चेतावनी दी है कि संतोषनजक स्पष्टीकरण न होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रामपुरा ब्लॉक की प्राइमरी स्कूल महटौली की शिक्षामित्र करुणा वाजपेयी, डकोर ब्लॉक की कंपोजिट विद्यालय लैकूपुर के शिक्षक मर्सरत खान, कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खरूसा की शिक्षिका वंदना देवी, उच्च प्राथमिक विद्यालय उमरारखेरा के शिक्षक देवेंद्र कुमार द्विवेदी, उच्च प्राथमिक विद्यालय टीकर के प्रधानाध्यापक ब्रजेंद्र कुमार पटैरिया, नेहरू जूनियर हाईस्कूल पचोखरा की शिक्षक नीरु द्विवेदी, उच्च प्राथमिक विद्यालय औता की अनुदेशक स्वाति, प्राइमरी स्कूल तुफैलपुरवा की शिक्षामित्र पुष्पा शुक्ला, प्राइमरी स्कूल पियानिरंजनपुर की शिक्षिका रूबी, प्राइमरी स्कूल लैकूपुर की शिक्षिका अंजुम परवीन, प्राइमरी स्कूल रिरूआ की शिक्षिका साधना अहिरवार, कन्या प्राइमरी स्कूल हरदोईगूजर की शिक्षिका रोहिणी द्विवेदी, कंपोजिट विद्यालय खरूसा की शिक्षिका काजल सिंह, कंपोजिट विद्यालय गोरन की शिक्षिका ममता राजपूत, इस्लामिया प्राइमरी स्कूल मुहम्मदाबाद की शिक्षिका लक्ष्मी वर्मा चुनाव ड्यूटी से गैरहाजिर रही।
विज्ञापन

इसी तरह कोंच ब्लॉक की बाबूपुरा की शिक्षिका अभिलाषा, कुठौंद ब्लॉक के पीपरी गहरवार की शिक्षिका भगवान देवी, माधौगढ़ ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल सुल्तानपुरा की शिक्षिका वैदेही देवी, जालौन ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल खर्रा के प्रधानाध्यापक मनीष कुमार, प्राइमरी स्कूल महेबा की प्रधानाध्यापिका ऊषा सिंह, प्राइमरी स्कूल डिकौली की शिक्षामित्र वंदना, कंपोजिट विद्यालय दमरास की शिक्षामित्र आशा सेंगर, प्राइमरी स्कूल शंकरपुर कुठौंद की शिक्षामित्र सुप्रिया पाठक, कंपोजिट विद्यालय गिरौरा की शिक्षामित्र साधना, उच्च प्राथमिक विद्यालय अटागांव के अनुचर महेश प्रसाद, कदौरा ब्लॉक के प्राइमरी स्कूल अकोढ़ी की शिक्षिका हाशमी बेगम, प्राइमरी स्कूल कुदरा करौंदी की शिक्षिका माधुरी विश्वकर्मा, कंपोजिट विद्यालय मजीठ के शिक्षक रविकांत गौतम, कंपोजिट विद्यालय पिथऊपुर के प्रधानाध्यापक रामनरेश त्रिपाठी, कन्या प्राइमरी स्कूल औरेखी के शिक्षिका मयंका गोविल, उच्च प्राथमिक विद्यालय कुसमरा नदीगांव की शिक्षक संतोष, कंपोजिट विदयालय सिंगटौली के शिक्षक योगेंद्र दीक्षित, उच्च प्राथमिक विद्यालय सलैया खुर्द के प्रधानाध्यापक रवींद्र कुमार, प्राइमरी स्कूल जसुआपुर के शिक्षक विपिन अग्निहोत्री की चुनाव में मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी आदि पर ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोलिंग पार्टी के रवाना होने से पूर्व इन कार्मिकों को बार बार बुलाया गया। इसके बावजूद चुनाव ड्यूटी के लिए उपलब्ध नहीं हुए। बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि सभी से एक हफ्ते के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है। संतोषनजक स्पष्टीकरण न होने पर विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed