फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   3000 meter race winner

Jalaun News: 3000 मीटर दौड़ में प्रज्ञा, सौरभ, भैरव व सरिता ने बाजी मारी

Thu, 17 Oct 2024 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
3000 meter race winner
कोंच। एसआरपी इंटर कॉलेज के ग्राउंड में तीन दिवसीय जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के समापन पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी ने कहा कि आज के दौर में खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गए हैं। युवाओं को खेलों में भविष्य बनाने के मौके मिल रहे हैं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में चयनित हुए प्रतिभागी अब मंडल स्तर पर 18 से 19 अक्तूबर तक आयोजित प्रतियोगिताओं में खेलने जाएंगे। इसमें सब जूनियर वर्ग में 100 मीटर जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उरई से अर्पित पाल, 200 मीटर दौड़ में जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उरई से अर्पित पाल व जीआईसी उरई से आनंद, 400 मीटर व 600 मीटर दौड़ में जीआईसी उरई से आनंद, ऊंचीकूद में गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बाबई से ऋतिक व अर्चना महेश्वरी इंटर कॉलेज उरई से कुलदीप, लंबीकूद में अर्चना महेश्वरी इंटर कॉलेज उरई से सूरज व कुलदीप, गोलाफेंक व चक्का फेंक में अर्चना महेश्वरी इंटर कॉलेज उरई से सूरज, 80 मीटर बाधा दौड़ में गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बाबई से ऋतिक, चार गुना 100 मीटर रिले में जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से अर्पित पाल, सूरज, दीपक, आशिक का चयन हुआ।
विज्ञापन

सब जूनियर बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में आर्यकन्या इंटर कॉलेज उरई से सिमरन, 200 मीटर दौड़ में आर्यकन्या की भावना, 400 मीटर दौड़ में आर्यकन्या की विनीता व सिमरन, लंबीकूद में जीआईसी उरई से खुशी, गोलाफेंक में अर्चना महेश्वरी इंटर कॉलेज से रिया, चक्काफेंक में अर्चना महेश्वरी इंटर कॉलेज उरई से मोहिनी व सिमरन, 80 मीटर बाधा में अर्चना महेश्वरी इंटर कॉलेज उरई से राखी व बालक जूनियर वर्ग में 200 मीटर दौड़ में वीरसिंह इंटर कॉलेज बबीना से शिवा, 400 मीटर दौड़ में जनता सनातन धर्म इंटर कॉलेज कुठौद, 800 मीटर, 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़ में एमएसवी कालपी से सौरभ सिंह व ठक्कर बाबा इंटर कॉलेज कालपी से केशव, 110 मीटर हर्डल में वीरसिंह इंटर कॉलेज बबीना से शिवा सिंह, ऊंचीकूद में एसआर इंटर कॉलेज से सुरजीत पाल व जनता सनातन धर्म इंटर कॉलेज कुठौद से ऋतिक, लंबीकूद में जनता सनातन धर्म इंटर कॉलेज कुठौद से ऋतिक, त्रिकूद में चौ. गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बाबई से गुलशन, गोलाफेंक में डीएवी उरई से देव चौरसिया व चौधरी गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बाबई से राजवीर गुर्जर, चक्का फेंक में ठक्कर बापा कालपी से पारस सोनी व चौ. गजेंद्र सिंह इंटर कॉलेज बाबई से राजवीर गुर्जर, हैमर थ्रो में जनता सनातन धर्म इंटर कॉलेज कुठौद से अजय, भालाफेंक में बीएमटी आटा से कपिल ने बाजी मारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वॉक रेस 5000 में गांधी इंटर कॉलेज उरई से निहाल सिंह व बालिका जूनियर वर्ग में 100 मीटर दौड़ में ठक्कर बापा कालपी से आरती, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में जीआईसी बगरा से प्रज्ञा व ठक्कर बापा कालपी से माया, 800 मीटर दौड़ में ठक्कर बापा कालपी से आरती व बीएमटी आटा से प्रज्ञा, 1500 मीटर व 3000 मीटर दौड़ में बीएमटी आटा से प्रज्ञा व आस्था, ऊंचीकूद में स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज इगुई से आफरीन, लंबीकूद में बीएमटी आटा से नैंसी व अर्चना महेश्वरी उरई से संध्या, त्रिकूंद में अर्चना महेश्वरी उरई से संध्या, गोला फेंक बुंदेलखंड इंटर कॉलेज माधौगढ़ से सोनम सिंह, चक्का फेंक में बीएमटी आटा से प्रिया देवी व आर्यकन्या कालपी से रिया, हैमर में एसआर बालिका इंटर कॉलेज से अंशिका पटेल, भाला फेंक में आर्यकन्या कालपी से अंजली व रिया, 3000 मीटर दौड़ में आर्य कन्या कालपी से सरिता रही।
सीनियर बालक में 100 मीटर दौड़ बुंदेलखंड माधौगढ़ से सचिन, 200 मीटर 400 मीटर दौड़ में अनुज, 800 मीटर दौड़ में भैरव, सचिन, 1500 व 3000 मीटर दौड़ में भैरव, ऊंचीकूद व लंबीकूद में प्रियांशु, त्रिकूंद में अरमान, गोलाफेंक में एमएसवी कालपी से प्रांशु, चक्का फेंक व हैमर में पवन, भाला फेंक में जुनैद खान, 5000 मीटर दौड़ में आदित्य को मंडल पर खेलने का मौका मिला है।

एमएलसी रमा निरंजन के प्रतिनिधि आरपी निरंजन, भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित, एसडीएम ज्योति सिंह, डीआईओएस राजकुमार पंडित, कार्यक्रम प्रबंधक नीरज कुमार, प्रधानाचार्य आशीष पोरवाल आदि ने सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed