फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   29 applications of 16 schools rejected for not uploading project photos

Jalaun News: प्रोजेक्ट की फोटो न लगाने पर 16 विद्यालयों के 29 आवेदन रिजेक्ट

Tue, 16 Sep 2025 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
29 applications of 16 schools rejected for not uploading project photos
उरई। इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत 16 विद्यालयों के 29 आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। इन स्कूलों ने पोर्टल पर प्रोजेक्ट से संंबंधित फोटो अपलोड नहीं की थी। ऐसे विद्यालयों को नए सिरे से आवेदन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के तहत कक्षा छह से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के आवेदन कराए जाने हैं। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। हर विद्यालय को पांच पांच आवेदन करने हैं। अब तक 2718 आवेदन आए हैं। माध्यमिक शिक्षा के 155 विद्यालयों ने आवेदन किए हैं। बेसिक और माध्यमिक बोर्ड के 16 विद्यालयों के आवेदनों में कमी होने पर उन्हें रिजेक्ट कर दिया गया है। पोर्टल पर इन विद्यालयों ने 29 आवेदनों के साथ प्रोजेक्ट से संबंधित फोटो अपलोड नहीं की थी। इन विद्यालयों को नए सिरे से आवेदन करने को कहा गया है।
विज्ञापन

इंस्पायर मानक अवार्ड योजना के जिला समन्वयक अनिल कुमार गुप्ता के मुताबिक, इस साल इस योजना से 11 व 12 वीं के विद्यार्थियों को भी जोड़ दिया है। इसलिए इस साल आवेदन बढ़ेंगे। अभी 30 सितंबर आवेदन की अंतिम तिथि है। प्रोजेक्ट चयनित होने पर विद्यार्थी को मॉडल बनाने के लिए दस हजार रुपये दिए जाते हैं। डीआईओएस राजकुमार पंडित का कहना है कि सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेजकर हर विद्यालय से पांच पांच बच्चों के आवेदन करने को कहा गया है। इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed