फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   271 youth got jobs in employment fair

Jalaun News: रोजगार मेले में 271 युवाओं को मिली नौकरी

Sat, 27 May 2023 11:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
271 youth got jobs in employment fair
उरई। जिला सेवायोजन विभाग की ओर से शनिवार को राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में रोजगार मेले और कॅरिअर काउंसलिंग का आयोजन किया गया। इसमें 500 युवाओं ने भाग लिया। इसमें से 271 का चयन विभिन्न कंपनियों के लिए किया गया।
विज्ञापन

मेले का उद्घाटन भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज पालीवाल ने फीता काटकर किया। सीडीओ डॉ. अभय कुमार श्रीवास्तव, डीपीआरओ अवधेश कुमार, पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य नीरज जोशी ने मेले में आए युवाओं की हौसला बढ़ाया। मेले में युवा शक्ति फाउंडेशन, एलआईसी उरई, किसान ग्रोथ टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, विप्रो इलेक्ट्राॅनिक सर्विसेज, आईसैक्ट रोजगार मंत्रा, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, केपी रियालबल टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, आईटीएम एजुकेट जैसी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने युवाओं के साक्षात्कार लिए।
विज्ञापन

सहायक सेवायोजन अधिकारी भगवत नारायण ने बताया कि पॉलिटेक्निक के 88 छात्र-छात्राओं समेत कुल 500 युवाओं ने साक्षात्कार दिया। इसमें 271 का चयन विभिन्न कंपनियों में हुआ है। कार्यक्रम का संचालन पॉलिटेक्निक के अनुदेशक संजीव श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान प्रवक्ता राघवेंद्र सिंह, राहुल सोनकर, प्रतिभा पंडित,आशीष कुमार, शिवकुमार, सतीश, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

14500 रुपये वेतन पर मिली नौकरी
राजेंद्रनगर की मानसी शुक्ला का चयन पुणे की महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में हुआ है। मानसी कहती हैं कि कंपनी ने उन्हें फिलहाल 14500 रुपये वेतन बताया है। पहली नौकरी है, उन्हें जरूरत भी है। लिहाजा वह नौकरी के लिए राजी हो गई हैं। घर बैठे नौकरी मिलनी अच्छी पहल है।



बीमा कंपनी में जयहिंद का हुआ चयन
जैसारी कलां के जयहिंद वर्मा की भी बीमा कंपनी में नौकरी लगी है। हालांकि वेतन लक्ष्य पर आधारित है। उन्हें बताया गया है कि मेहनत करेंगे तो 40 हजार रुपये तक शुरुआत में कमा सकते हैं। वह बीएड करने के बाद परेशान घूम रहे थे। लिहाजा नौकरी के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed