{"_id":"5eac6c158ebc3e90b57aaa16","slug":"27-sampal-liye-orai-news-knp5579418157","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रमित हैलट रेफर, 27 और सैंपल लिए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रमित हैलट रेफर, 27 और सैंपल लिए गए
विज्ञापन
उरई। जिले में निकले चौथे मरीज की कोरोना पाजिटिव को शुक्रवार की शाम हैलट रेफर कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक संक्रमित किडनी का मरीज है और उसे डायलिसिस की भी जरूरत है। इस कारण ही उसे झांसी के बजाए कानपुर के हैलट इलाज के लिए भेजा गया है। इसके अलावा शुक्रवार को 27 और लोगों के सैंपल लिए गए। इसमें चौथे संक्रमित के परिवार के लोग भी शामिल हैं।
शुक्रवार की सुबह ही जिले में चौथे मरीज की कोरोना पाजिटिव की रिपोर्ट आई है। इससे पहले जिला अस्पताल के डॉक्टर व उनकी पत्नी के अलावा एक नर्सिंगहोम के आपरेशन थियेटर के मैनेजर की भी रिपोर्ट पाजिटिव आई थी। डॉक्टर व उनकी पत्नी का लखनऊ के अस्पताल में इलाज चल रहा है। ओटी मैनेजर झांसी में भर्ती है। चौथे संक्रमित को शुक्रवार की शाम एंबुलेंस से कानपुर के हैलट रेफर किया गया है। इधर, शुक्रवार को संक्रमित के संपर्क में आने वाले लोगों के साथ कुल 27 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
--
संक्रमित चौथा मरीज गांधीनगर इलाके का निवासी है। लिहाजा सुबह से स्वास्थ्य टीम उसके घर पहुंच गई और सैंपल लेने में जुट गई। इसी तरह दो दिन पूर्व संक्रमित पटेल नगर स्थित अपने रिश्तेदार के घर पर भी गया था। लिहाजा पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम वहां भी पहुंची और सैंपल लेकर मोहल्लों में सैनिटाइज भी कराया गया।
विज्ञापन
--
चार मरीजों के बाद भी कोरोना चेन अधूरी
सात दिनों में चार कोरोना मरीज मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग अभी इसकी चेन नहीं पता कर पा रहा है। डॉक्टर और नर्सिंगहोम के ओटी मैनेजर का संबंध तो समझ में आ रहा था ,लेकिन इस चौथे संक्रमित मरीज ने एक बार फिर से ऊहापोह की स्थिति पैदा कर दी। विभागीय अधिकारी परेशान हैं कि चौथे को संक्रमण कहां से मिला और इससे किसको हुआ होगा।