{"_id":"62e6c849724bbc122216caf2","slug":"25-thousand-rupees-stolen-from-the-pocket-of-the-villager-orai-news-knp71052459","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण की जेब से 25 हजार रुपये चोरी किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीण की जेब से 25 हजार रुपये चोरी किए
विज्ञापन
एक दुकान में सीसीटीवी फुटेज खंगालती पुलिस
- फोटो : ORAI
कोंच। रविवार को दिनदहाड़े भीड़ भरे बाजार में टप्पेबाजों ने एक ग्रामीण की जेब से 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। पुलिस आसपास की दुकानों में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
ग्राम डाढी के रहने वाले रामराजा निरंजन रविवार को सराफा बाजार से किराना बाजार में खरीदारी करने आए थे। रामराजा गांव में दुकान चलाते हैं। जब वह एक दुकान से सामान खरीद रहे थे तभी किसी टप्पेबाज ने उनकी जेब से 25 हजार रुपये चोरी कर लिए। जब उन्होंने दुकानदार को रुपये देने के लिए जेब में हाथ डाला तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पीआरबी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन हर बार की तरह लकीर पीटने के अलावा वह कुछ और नहीं कर सकी। आसपास की दुकानों में अब सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
बताते चलें कि बीच बाजार टप्पेबाजी की यह कोई पहली वारदात नहीं है बल्कि 11 जुलाई को जुझारपुरा गांव के रहने वाले सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र सिंह पटेल की बाइक पर टंगा तीन लाख रुपये से भरा थैला चोरी हो गया था। उस समय वह दुकान से झाड़ू खरीद रहे थे। इसके अलावा 13 जुलाई की शाम नगर के सर्वाधिक व्यस्त चंदकुआं चौराहे पर मंदिर से लौट रही एक दर्शनार्थी महिला के गले से बदमाश सोने की चेन लूट ले गए थे।