फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   25 saal tak nahin aaegee unakee sarakaar

25 साल तक नहीं आएगी उनकी सरकार- मौर्य

Sun, 17 Jul 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
25 saal tak nahin aaegee unakee sarakaar
जालौन के कैथेरी गांव में बुंदेलखंड एक्सप्रेस के लोकार्पण पर ---- जनता का अभिवादन स्वीकार करते बाएं
उरई। डिप्टी सीएम केशवप्रसाद मौर्य ने अपना संबोधन भारत माता की जय और जय श्रीराम के उद्घोष के साथ शुरू किया। उन्होंने कहा कि मोदी के ह्दय में बुंदेलखंड का विशेष स्थान है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड की भाग्य रेखा शुरू हो रही है। यह रैली नहीं महारैली है क्योंकि स्थान छोटा पड़ गया है। आल्हा ऊदल पढ़ते तो पारस पत्थर है महुबे में लोहा छुअत सोना हो जाए। विपक्षी दलों की सरकार में बुंदेलखंड में पानी की किल्लत थी। अब बिजली के साथ पानी देने का काम हो रहा है। गरीबों के मसीहा नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बुंदेलखंड में परिवर्तन हो रहा है। डबल इंजन की सरकार चार गुनी रफ्तार से प्रदेश और बुंदेलखंड को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। पूर्व सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी सरकार 25 साल तक नहीं आने वाली है। एक्सप्रेस वे या किसी अन्य किसी उद्घाटन पर पूर्व सीएम की बेचैनी बढ़ जाती है। विरोधी दूध में नीबू डालने का काम करते है तो मोदी दूध में चीनी डालने का काम करते हैं। 2024 में बुंदेलखंड समेत यूपी में 75 सीटें जीतने का काम करेंगे।
विज्ञापन

-----------------------
बुंदेली जमीन को उपजाऊ बनाना है
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी तेजी से आगे बढ़ने वाला प्रदेश बन गया है। सबसे ज्यादा एक्सप्रेसवे यूपी में ही है। सदियों से पिछड़े लोगों को मुख्य धारा में लाने का काम मोदी और यूपी सरकार कर रही है। एक्सप्रेस से सड़क यातायात नहीं विकास के दरवाजे भी खुल गए हैं। बुंदेलखंड की जमीन की उपजाऊ बनाने के साथ विकास का काम तेजी से होना वाला है।
विज्ञापन

------------------
मंच पर मौजूद रहे
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जलशक्ति मंत्री स्वंतत्र देव सिंह, जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद, औद्योगिक विकास मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी, औद्योगिक विकास राज्यमंत्री जसवंत सैनी, राज्यमंत्री मनोहरलाल मन्नू कोरी, सांसद इटावा डॉ. रामशंकर कठेरिया, सांसद झांसी अनुराग शर्मा, सांसद हमीरपुर कुंवर पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, सांसद बांदा आरके सिंह पटेल, जालौन के जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, एमएलसी रमा निरंजन, उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन भी मंचासीन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
कमांडो ने मंच पर लगे परदे जांचे
उरई। सुरक्षा व्यवस्था इस कदर चौकस थी कि कार्यक्रम के मोदी के आगमन के पहले कमांडो ने मंच स्थल पर दो प्रवेश द्वार बनाए गए थे। दोनों के आसपास परदे लगे थे, उन परदों को कई बार खंगाला। (संवाद)
--------------
डीएम ने दिए दिशा-निर्देश
उरई। मोदी के आने के पहले डीएम चांदनी सिंह ने खुद मंच पर पहुंचकर मातहतों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि व्यवस्थाएं ठीक रखें। किसी तरह की चूक नहीं होनी चाहिए। (संवाद)
------------------
पांच किलोमीटर के दायरे में रही विशेष सख्ती
उरई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में लोकार्पण समारोह स्थल के आसपास के पांच किलोमीटर के दायरे में आने वाले गांवों के लाइसेंसधारकों के लाइसेंस पुलिस प्रशासन ने जमा करवा लिए थे। प्रशासन इसे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर की कई कार्रवाई बता रहा था। (संवाद)
----------------
फोटो संख्या-30- पौधारोपण करते प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री। संवाद
मोदी, योगी में हरीशंकरी के पौधे का रोपण किया
उरई। मोदी और योगी ने बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे हरीशंकरी (जिसमें पीपल, बरगद और पाकड़ होते है) का पौधरोपण किया। जानकारों के अनुसार हरीशंकरी का पेड़ का धार्मिक रुप से बहुत महत्व है। यह पेड़ पीपल (विष्णु), बरगद (शिवजी) और पाकड़ (ब्रह्माजी) के मिश्रित है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किनारे सात लाख से अधिक पेड़ लगाने की बात कही जा रही है। (संवाद)
----------------
दंडवत होकर जनता जनार्दन का आशीर्वाद मांगा
राज्यमंत्री मनोहरलाल मन्नू कोरी ने कहा कि सरकार बिजली, पानी, सड़क, शौचालय आदि की व्यवस्था कर रही है। मोदी की वर्ष 2024 में दोबारा सरकार बनाने के लिए वोट दें। विकास के लिए मोदी और योगी सरकार जरूरी है। उन्होंने दंडवत होकर 2024 में फिर से मोदी सरकार बनाने के लिए जनता जनार्दन का आशीर्वाद भी मांगा।

-------------
बार्डर पर की गई चेकिंग
कालपी। पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को हाईवे, नगर की सडक़ों व बाजारों में सन्नाटा रहा। सुरक्षा व्यवस्था को दृष्टिगतकानपुर देहात,जालौन जनपदीय बार्डर कालपी के यमुना नदी पुल में पुलिस प्रशासन द्वारा वाहनों की चेकिंग की गई। रूट डायवर्ट होने से राष्ट्रीय राजमार्ग में वाहनों का निकलना कम हो गया। कालपी नगर के हाईवे के ओवरब्रिज में सन्नाटा पसरा रहा। मुख्य बाजार टरनंनगंज, गल्ला मंडी आदि स्थानों में भी सन्नाटा पसरा रहा। कार्यक्रम स्थल में कर्मचारियों के ड्यूटी पर जाने की वजह से सरकारी कार्यालयों में भी सन्नाटा रहा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed