फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   आसान नहीं जिला अस्पताल में दवा लेना

आसान नहीं जिला अस्पताल में दवा लेना

Thu, 31 Jan 2019 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
आसान नहीं जिला अस्पताल में दवा लेना
उरई। जिला अस्पताल में इलाज के साथ साथ मरीजों को दवा लेने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि मात्र दो काउंटर होने की वजह से मरीजों व तीमारदारों को घंटों लाइनों में लग कर दवा लेते पड़ती है। उसमें भी जब उनका नंबर आता है तो मरीज को आधी अधूरी दवाएं मिलती हैं। जिससे आएदिन दवा कांउटर पर मरीजों व काउंटर पर बैठे कर्मचारियों में तीखी नोकझोंक होती रहती है। इससे मरीजों को काफी परेशानी का समान करना पड़ता है।
विज्ञापन


बता दें कि जिला अस्पताल की ओपीडी का समय आठ से दो बजे तक है। यहां रोजाना करीब 1300 से लेकर 1800 तक मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। इतने मरीजों को दवा बांटने के लिए अस्पताल में सिर्फ दो दवा काउंटर बनाए गए है। इनमें इतनी लंबी-लंबी लाइनें लगती हैं कि मरीज व तीमारदार लाइनें देखकर ही दवा मिलने की उम्मीद छोड़ देते हैं।
विज्ञापन


वहीं आएदिन काउंटरों पर बैठे कर्मचारी मरीजों से अभद्रता करते हैं। गुरुवार को दवा लेने के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज मनीष, राघवेंद्र, श्याम बाबा, विनय तिवारी आदि का कहना है कि अस्पताल में दवा लेने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। अस्पताल में एक महिला व पुरुष काउंटर बने है। नियमानुसार अगर महिला मरीज है तो उन्हें महिला काउंटर की लाइन में लगकर दवा लेनी होगी और अगर पुरुष मरीज को पुरुष काउंटर से दवा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में अगर आपके साथ महिला मरीज है और वह लाइन में लगने की स्थिति में नहीं है तो दोनों काउंटर के कर्मचारी चक्कर लगवाते है और मरीज की स्थिति बताने पर भी दवा नहीं देते। उनका आरोप है कि कई शिकायतों के बाद भी अस्पताल प्रशासन ने न तो दवा काउंटरों की संख्या बढ़ाई और न ही काउंटर पर तैनात कर्मचारी के खिलाफ कोई कार्रवाई की। मामले को लेकर सीएमओ अल्पना बरतारिया का कहना है कि अभी उनके पास दवा काउंटर बढ़ाने को लेकर कोई शिकायत नहीं आई है अगर परेशानी होगी तो काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाएगी, इसके साथ ही कर्मचारियों की अभद्रता की भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed