{"_id":"b80eec4f7250275fa1b61d70982c1b7f","slug":"19-imitator-holding-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"19 नकलची पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
19 नकलची पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Tue, 23 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा में नकल पर नकेल कसने
विज्ञापन
में प्रशासन असफल साबित हो रहा है। मंगलवार को सुबह की पाली मेें हाईस्कूल
केे गणित केे पेपर में 9 नकलची धरे गए। इंटर की परीक्षा में 19 नकलची पकड़े
गए।
शासन ने बोर्ड परीक्षा नकलविहीन कराने केे लिए प्रशासन को निर्देश दिए थे, लेकिन जिले का प्रशासन नइसमें फिसड्डी साबित हो रहा है। जिले के परीक्षा केंद्रों पर माफिया जमकर नकल करा रहे हैं। मंगलवार को सुबह की पाली में ठक्कर बापा इंटर कालेज कालपी में 2 छात्र, मदारी सिंह गुलजारी सिंह इंटर कालेज महेबा में 1 छात्रा, श्रीमती जयकुंअर
शिवदत्त इंटर कालेज सरावन में 2 छात्र व तीन छात्राएं व आरएनटी छिरिया सलेमपुर में एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई। राजकीय इंटर कालेज उरई व गांधी इंटर कालेज उरई में इंटरमीडिएट की शिक्षा शास्त्र की परीक्षा एक एक छात्र को देनी थी, लेकिन दोनों केंद्रों पर छात्र अनुपस्थित रहे।
यूपी बोर्ड परीक्षा में एक ओर नकल माफिया सक्रिय हैं तो दूसरी ओर सुरक्षा के नाम पर एक होमगार्ड को तैनात किया गया है। गांधी इंटर कालेज उरई में एक होमगार्ड व राजकीय इंटर कालेज उरई में दो होमगार्ड लगाए गए हैं। डीआईओएस राजेंद्र बाबू का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने में सभी प्रयास किए जा रहे हैं। उड़नदस्ते की टीम
लगाकर नकलचियों को पकड़ने में लगी हुई है। मंगलवार को इंटर कालेजों में हुई बोर्ड परीक्षा में सुबह व शाम दोनों पालियोें में कुल 19 परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते हए पकडे़ गए। शाम की पाली में छत्रसाल इंटर कालेज
जालौन में हाईस्कूल गणित के पेपर में 2,जनता इंटर कालेज में एट में 1, श्रीकृष्ण इंटर कालेज पिरौना मेें 1, स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज ईंगुई मेें 2, केपीयू बालिका इंटर कालेज कुठौंदा में 3 छात्र व 1 छात्रा की कापी में नोट लगाया गया। जबकि सुबह की पाली में 9 नोट लगाए गए।