फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   19 corona positive including women officer of transport department

परिवहन विभाग की महिला अफसर समेत 19 कोरोना पॉजिटिव

Sat, 18 Jul 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
19 corona positive including women officer of transport department
कालपी तहसील में पड़ा ताला - फोटो : ORAI
उरई/कालपी। जिले में कई दिनों बाद एक साथ 19 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने से हड़कंप है। इनमें उरई स्थित परिवहन विभाग की महिला अधिकारी जबकि बाकी 15 संक्रमित कालपी स्थित तहसील भवन से लगे आवासीय परिसर में रहने वाले हैं। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं। देर शाम को आई रिपोर्ट में तीन और कोरोना पाजिटिव निकले। जिसमें कालपी मिर्जा मंडी के दो व्यक्ति और एक व्यक्ति जालौन तहसील के सुढ़ार गांव का है। इस तरह जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 232 पर पहुंच गई है। इधर, एक्टिव 35, मौत 8, ठीक हुए 189 हो गई है। उरई में परिवहन विभाग का दफ्तर भी बंद करा दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में जैसे 16 संक्रमितों की संख्या उजागर हुई तो प्रशासन में हड़कंप मच गया। चुर्खी रोड स्थित परिवहन विभाग की एक महिला अधिकारी के भी संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही वहां हड़कंप मच गया और विभागीय अधिकारी और कर्मचारी सकते में आ गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और संक्रमित अधिकारी के संपर्क के लोगों के नमूने लेकर कार्यालय को भी बंद करा दिया। प्रशासन के मुताबिक, अधिकारी के आवास के आसपास भी सैनिटाइज कराया जा रहा है और उनके करीबी परिजनों के भी सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

कालपी संवाद के मुताबिक, नगर के तरीवुल्दा मोहल्ले में एक ही दिन में एक साथ 15 कोरोना संक्रमित मरीज मिलने से भी हड़कंप मचा रहा। तहसील भवन से लगे आवासीय परिसर से तीन नगर पालिका और दो राजस्व विभाग के सफाई कर्मी संक्रमित पाए गए। बाकी के दस संक्रमित इन्हीं पांचों के परिवार के सदस्य हैं। सभी संक्रमितों को आनन फानन में उरई मेडिकल कालेज भेजा गया है। तहसील भवन और आवासीय परिसर दोनों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामला तहसील भवन के बगल का होने के कारण उपजिलाधिकारी कार्यालय, क्षेत्राधिकारी कार्यालय, तहसीलदार कार्यालय, मुंसिफ मजिस्ट्रेट कार्यालय, रजिस्ट्रार कार्यालय सहित सभी कार्यालयों को बंद कर पूरे तहसील परिसर को सैनिटाइज कराकर 48 घंटे के लिए सभी कार्यालय बंद कर दिए गए। एसडीएम कौशल कुमार ने बताया कि नगर पालिका कार्यालय को भी बंद करा दिया गया है। नगर में इसके पूर्व 35 कोरोना संक्रमित मरीज निकले थे जिनमें 34 मरीज स्वस्थ होकर अपने घरों में आ गए थे। केवल एक मरीज का इलाज चल रहा है। एक साथ पंद्रह कोरोना संक्रमित लोगों के मिलने के बाद कालपी नगर में 16 कोरोना संक्रमित केस हो गए है।

कालपी तहसील के पास भ्रमण करते एसडीएम व अन्य अधिकारी

कालपी तहसील के पास भ्रमण करते एसडीएम व अन्य अधिकारी- फोटो : ORAI

चुर्खी रोड स्थित परिवहन विभाग के ऑफिस में पडा  ताला

चुर्खी रोड स्थित परिवहन विभाग के ऑफिस में पडा ताला- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed