फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   18 houses demolished with bulldozer, pond land freed from encroachment

Jalaun News: बुलडोजर से ढहाए 18 मकान, तालाब की जमीन कब्जामुक्त

Mon, 30 Jun 2025 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
18 houses demolished with bulldozer, pond land freed from encroachment
कदौरा। बम्हौरी स्थित तालाब की दो जमीन पर बने 18 मकानों को रविवार को नगर पंचायत की जेसीबी ने ध्वस्त कर दिया। इस दौरान कुछ महिलाओं ने विरोध भी किया। कुछ 35 कब्जे हटाए जाने हैं। जहां पानी अधिक था, वहां जेसीबी नहीं जा सकी। प्रशासन का कहना है कि पानी कम होते ही यह अवैध कब्जे भी ढहा दिए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर पंचायत के अनुसार, 0.474 हेक्टेयर और 0.069 हेक्टेयर क्षेत्रफल वाले दो तालाबों की जमीन पर 58 लोगों ने कब्जा कर मकान बना लिए थे। वर्ष 2020 में इन्हें चिह्नित कर एडीएम न्यायालय में वाद दाखिल किया गया था। अदालत ने 35 कब्जों को हटाने के आदेश दिए, जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई। इस दौरान मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। कई महिलाओं ने विरोध करने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी में कार्रवाई जारी रही। जिन लोगों के घर तोड़े गए, उनका आरोप है कि उन्हें पर्याप्त समय और पूर्व सूचना नहीं दी गई।
विज्ञापन

वहीं, प्रशासन का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन किया जा रहा है। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील ने बताया कि तालाब की जमीन पर 58 लोगों ने कब्जा किया था। न्यायालय ने 35 अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे। इनमें से 18 अस्थायी मकान गिरा दिए गए हैं। तालाब में पानी भरे होने के कारण सभी स्थानों तक जेसीबी नहीं पहुंच सकी। जैसे ही जलभराव कम होगा, बाकी अतिक्रमण भी हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं उपजिलाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने कहा कि यह कार्रवाई न्यायालय के स्पष्ट आदेश के तहत की गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरती गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed