{"_id":"5c509ac9bdec224be317e47c","slug":"161548786377-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में लगी आग, गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर में लगी आग, गृहस्थी राख
विज्ञापन
उरई। सूने घर में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जिसमें गृहस्थी का सामान, जेवर, नगदी जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। आग सूचना पर लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर अग्निकांड में हुए नुकसान का आकलन किया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरानगर निवासी संतोष कुमार के घर में सुबह धुआं उठते देख पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल जब तक पहुंचती तब तक आग की लपटों से गृहस्थी का सामान, टीवी पंखा अलमारी, सिलाई मशीन, गैस चूल्हा, दो बोरा गेहूं, जेवर व नगदी जलकर राख हो गई। अग्निकांड के समय संतोष कुमार अपनी पत्नी प्रेमवती के साथ घर से बाहर गया था।
जबकि बच्चे स्कूल चले गए। घर में कोई नहीं था। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई है। आग की सूचना पाकर लेखपाल राजेंद्र प्रजापति ने मौके पर पहुंचकर आग से हुए नुकसान का आकलन किया। अग्निकांड में सब कुछ जल जाने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। संतोष का कहना है कि उसकी जीवन भर की कमाई कुछ ही पलों में जलकर राख हो गई।