फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   जगह-जगह गंदगी देख भड़के सीनियर डीएसओ

जगह-जगह गंदगी देख भड़के सीनियर डीएसओ

Mon, 17 Jun 2019 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
जगह-जगह गंदगी देख भड़के सीनियर डीएसओ
उरई। झांसी मंडल के वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने आधी रात को उरई रेलवे स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कई खामियां देख जहां मातहतों से नाराजगी जताई वहीं स्टेशन पर जगह-जगह फैली गंदगी देखकर अधिकारियों को रिपोर्ट भेजकर कार्रवाई कराई जाने की बात कही।
विज्ञापन


सीनियर डीएसओ शनिवार की रात इंदौर से पटना जाने वाली ट्रेन 19313 से अचानक रात 1.52 बजे उरई स्टेशन पर उतर गए। उतरते हुए स्टेशन पर उन्हें जगह-जगह गंदगी फैली मिली। शौचालय भी गंदा पड़ा था और वहां बिजली गायब थी। अमूल कैंटीन के बगल पर लगा वाटर कूलर भी बंद था। कोच इंडीकेटर भी आधे काम कर रहे थे और आधे बंद थे। यही नहीं वे कोच की सही पोजीशन भी नहीं बता रहे थे।
विज्ञापन


डस्टबिन में काली पन्नी नहीं लगी थी। स्टेशन मास्टर आफिस, वेटिंग रूम, रेलवे कैंटीनों के बाहर गंदगी का अंबार लगा था। दो नंबर प्लेटफार्म पर पंखे भी नहीं चल रहे थे। इसके बाद उन्होंने सेफ्टी से संबंधित जांच की। इसमें फायर बुझाने वाले उपकरण, सिग्नल फेल होने वाला रजिस्टर भी देखा। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएस एससी अग्रवाल से सेफ्टी से संबंधित जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उन्होंने निरीक्षण आख्या बना ली और इसे अधिकारियों को भेजकर जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति करेंगे। रात 1.52 बजे से लेकर सुबह 5.10 बजे तक स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद प्रतापगढ़ से भोपाल जाने वाले ट्रेन से झांसी के लिए रवाना हो गए। बताते हैं कि शनिवार को सुबह दस बजे सिग्नल फेल होने के कारण झांसी-कानपुर रूट की गाड़ियों को सतर्कता आदेश देकर गुजारा गया। करीब पांच घंटे सिग्नल में आई खराबी की खबर जैसे ही मंडल मुख्यालय तक पहुंची तो शनिवार की ही देर रात वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी विपिन कुमार सिंह ने उरई स्टेशन का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed