{"_id":"5cf6be92bdec22072a554af7","slug":"1559674510715-orai-news56","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 तक व्यवस्थित कर लें खरीद, नहीं तो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 तक व्यवस्थित कर लें खरीद, नहीं तो कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। झांसी कमिश्नर कुमुदलता श्रीवास्तव ने मंगलवार को एट व उरई गल्ला मंडी का औचक निरीक्षण किया। पहले खरीद केंद्रों की स्थिति का जायजा लिया और मंडी में मौजूद किसानों से क्रय केंद्रों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बातचीत की। फिर उन्होंने कुछ किसानों को फोन कर बेचे गए गेहूं व भुगतान की स्थिति जानी। उन्होंने केंद्र प्रभारियों को चेतावनी दी कि 15 जून तक खरीद व्यवस्थित कर ली जाए, नहीं तो र्कारवाई की जाएगी। किसानों के लिए केंद्र के बाहर अनिवार्य रूप से घड़े रखने का निर्देश दिया।
मंगलवार दोपहर दो बजे झांसी कमिश्नर कुमुदलता श्रीवास्तव, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह, विपणन अधिकारी विकास तिवारी व अन्य अधिकारियों की टीम एट मंडी पहुंची। यहां निरीक्षण कर उन्होंने छोटी मोटी कमियां सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि केंद्र के बाहर अनिवार्य रूप से पानी के घड़े रखे जाएं। फिर शहर की फल मंडी स्थित विभिन्न संस्थाओं के क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर स्टाक का मिलान, खरीद रजिस्टर का सत्यापन, भुगतान की स्थिति का जायजा लिया।
फिर गेहूं बेचने आए किसानों से खरीद के विषय में पूछा। इसके साथ कई केंद्रों पर बेचे गए गेहूं की स्थिति परखने के लिए कई किसानों को खुद फोन कर खरीद रेट व भुगतान की जानकारी ली। केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि 15 जून तक खरीद व्यवस्था को व्यवस्थित कर लिया जाए। जिससे किसानों को माल बेचने में परेशानी का सामना न करना पड़े। चेतावनी दी है कि अगर तय मानक से अधिक पैसे लेने की शिकायत मिली तो केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
बिजली की केबल में लगी आग, हड़कंप
उरई। जब कमिश्नर मंगलवार दोपहर अधिकारियों के साथ उरई गल्ला मंडी का निरीक्षण कर रही थीं, तभी बोरियों की सिलाई के लिए आई मशीन की बिजली की लाइन में शार्ट सर्किट से धमाके साथ आग लग गई। जिससे वहां मौजूद अधिकारियों व किसानों में भगदड़ मच गई। बिजली विभाग को फोन कर लाइन बंद कराने के बाद पानी डालकर आग बुझाई गई। बता दें कि कुछ दिन पहले भी गल्ला मंडी में आग लग चुकी है, जिसमें कई गेहूं के बोरे जल गए थे। कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि केबल की लाइन अंडरग्राउंड की जाए।