फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   बारसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर 19 नामांकन

बारसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर 19 नामांकन

Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
बारसंघ चुनाव में विभिन्न पदों पर 19 नामांकन
बार संघ चुनाव में विभिन्न पदों पर 19 नामांकन
विज्ञापन

कोंच (जालौन)। बारसंघ चुनाव की जारी प्रक्रिया के बीच शनिवार को नामांकन के दिन विभिन्न पदों के लिए कुल 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। कई पदों पर एकल नामांकन हुआ। इससे इन सीटों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता बिल्कुल साफ है। अध्यक्ष और महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर दो-दो नामांकन दाखिल किए गए हैं। जिनमें कड़ा मुकाबला माना जा रहा है।

एल्डर्स कमेटी के राजेंद्र मोहन अवस्थी व वीरेंद्र लिटौरिया के निर्देशन में चुनाव अधिकारी ओमप्रकाश अग्रवाल प्रथम, केके श्रीवास्तव, केवी निरंजन, पुरुषोत्तम दास रिछारिया, शौकत अली, हलीम मोहम्मद, नृसिंह गहरवार द्वारा शनिवार को सुबह दस बजे बारसंघ चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया तहसील स्थित विजय बारहदरी में प्रारंभ की गई, जो शाम तीन बजे तक जारी रही।
विज्ञापन


इसमें अध्यक्ष पर के लिए दो प्रत्याशियों संजीव तिवारी व नवल किशोर जाटव ने नामांकन भरे। महामंत्री पद पर भी दो प्रत्याशियों संतोष कुमार खरे बसोव तथा रामलखन कुशवाहा के पर्चे भरे गए। कनिष्ठ व उपाध्यक्ष के एक पद के लिए दो नामांकन दिनेश तिवारी व सोमदत्त पांडे के आए। जिन पदों पर निर्विरोध निर्वाचन का रास्ता साफ है उनमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओपी अग्रवाल द्वितीय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष (दस वर्ष से अधिक के) दो पदों पर संदीप चोपड़ा व अनूप अग्रवाल, संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए प्रभंजन अग्रवाल, जितेंद्र परिहार व सतीश चौबे ने नामांकन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्य सदस्य पंद्रह वर्ष से अधिक के छह पदों पर महज तीन लोगों अनिल गुप्ता, पुष्करराज शर्मा व कुलदीप सिंह निरंजन के पर्चे भरे गए जबकि सामान्य सदस्य (पंद्रह वर्ष से कम) के छह पदों के लिए भी सुनील, अश्वनी, अनिल पटैरिया के नामांकन आने के कारण इन लोगों के निर्विरोध निर्वाचन लगभग तय है। चुनाव स्थिति 27 मई को नाम वापसी के बाद ही सामने आ सकेगी। मतदान 30 मई को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed