{"_id":"5c548ddebdec2259b05bb890","slug":"151549045214-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन की टक्कर से एक की मौत, दो घायल
विज्ञापन
कोंच (जालौन)। गांव पचीपुरा के पास शुक्रवार की दोपहर तेरहवीं में शामिल होने जा रहे बाइक सवार तीन लोगों को बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में एक की मौके पर मौत हो गई, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चला। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
कैलिया थाना क्षेत्र के ऊंचा गांव डावर निवासी माधव उर्फ मानसिंह (35) पुत्र पन्नालाल जाटव, चूरामन (60) व परशुराम (55) पुत्र मोहनलाल शुक्रवार को दोपहर बाइक से कोंच कोतवाली क्षेत्र के गांव भेंड़ तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। गांव पचीपुरा के पास पहुंचते ही सामने से आ रहे किसी बेकाबू वाहन ने टक्कर मार दी।
इससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। माधव उर्फ मानसिंह की कुछ ही देर में मौत हो गई। जबकि चूरामन व परशुराम गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों से सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार गुप्ता ने 108 एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
पड़ोसी के नाते गया था माधव
कोंच। ऊंचा गांव निवासी चूरामन व परशुराम सगे भाई हैं। गांव भेंड़ में परशुराम के दामाद का निधन हो गया था और शुक्रवार को तेरहवीं थी, जिसमें परशुराम और चूरामन को शामिल होना था। चूंकि दोनों में कोई भी बाइक चलाना नहीं जानता था और नहीं उनके पास बाइक थी। इस पर उन्होंने पड़ोस में रहने बाले माधव को साथ चलने के लिए राजी कर लिया था। माधव के साथ उसकी बाइक पर सवार होकर परशुराम और चूरामन निकले थे कि यह हादसा हो गया।
माधव की मौत से गांव में मातम छाया
कोंच। माधव की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है। माधव की मौत की खबर गांव पहुंची पत्नी तीजा और उसके दोनों बच्चों कृष्णा तथा आयुष का रो रो कर बुरा हाल है। सीएचसी में मौजूद उसके पिता पन्नालाल और काकी मोहिनी का रो रो कर हाल बेहाल है। बेटे की मौत से पिता बदहवाश हो गया है। माधव छत्तीसगढ़ के रायपुर में पानी पूरी का धंधा करता था और गुरुवार को ही वहां से घर आया था।