{"_id":"5c5099bbbdec2273a3396ad1","slug":"151548786107-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल से अवैध कब्जों के खिलाफ चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल से अवैध कब्जों के खिलाफ चलेगा अभियान
विज्ञापन
एट (जालौन)। पीडब्लूडी विभाग की जमीनों से अवैध कब्जे हटाने के लिए 31 जनवरी से अभियान शुरू करेगा। इसके लिए मंगलवार को विभाग ने मंगलवार को माइक से लोगों को चेतावनी दी कि अवैध कब्जे स्वयं हटा लें, वर्ना उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके अवैध कब्जाधारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि कस्बे से निकली पुराने हाईवे कानपुर झांसी की सड़क के दोनों ओर विभाग की खाली पड़ी जगह पर कई सालों से अवैध कब्जे हैं। जिसकी वजह से लोक निर्माण विभाग की नई सड़कें भी कुछ महीनों में ही जर्जर हो रही हैं। इससे लोगों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विभाग को लाखों रुपये का नुकसान भी हो रहा है।
विभाग के अधिशासी अभियंता अवनीश कुमार ने अब 31 जनवरी से अभियान चलाकर अवैध कब्जे हटाने का फैसला किया है। विभाग ने कुछ दुकानदारों को नोटिस देकर और कस्बे में मुनादी कराकर चेतावनी भी देना शुरू कर दिया है। विभाग के तेवरों से अवैध कब्जेदारों में हड़कंप मचा है। कुछ तो नई जगह तलाशने में लगे हैं और कुछ जोड़ जुगाड़ में लगे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अवैध कब्जे धारकों पर न सिर्फ जुर्माना किया जाएगा बल्कि अभियान का विरोध करने पर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।