फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   15,000 people will get water from four tube wells and a tank.

Jalaun News: चार नलकूप और टंकी से 15 हजार लोगों को मिलेगा पानी

Thu, 30 Oct 2025 01:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
15,000 people will get water from four tube wells and a tank.
फोटो- 02 नगर में बनी पानी की टंकी।संवाद
उरई। माधौगढ़ नगर पंचायत में 16 करोड़ की पेयजल योजना पर काम शुरू कर दिया गया है। चार नलकूप और टंकी का निर्माण जुलाई तक कराने का लक्ष्य है। आने वाले दिनों में 15 हजार लोगों को भरपूर पानी मिलेगा।
विज्ञापन

पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत जल निगम माधौगढ़ नगर में चार नए नलकूप स्थापित किए जाएंगे। साथ ही 800 केएल क्षमता का एक ओवरहेड टैंक बनाया जाएगा। पुराने टैंक की मरम्मत भी होगी। इससे पानी भंडारण क्षमता में इजाफा होगा। नगर की गलियों तक पानी पहुंचाने के लिए लगभग 40 किलोमीटर लंबी नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन

खास बात यह है कि नगर पंचायत के तीन हजार से अधिक परिवारों को मुफ्त पानी कनेक्शन भी दिए जाएंगे। इस योजना से 15 हजार लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। जल निगम ने इस महत्वाकांक्षी योजना का प्रस्ताव कई महीने पहले तैयार किया था। इसे शासन स्तर से मंजूरी भी मिल गई थी। अब अधिकारियों ने काम शुरू करवा दिया है। अगर निर्माण कार्य में गति इसी तरह रही तो जुलाई में योजना पूरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




नगर पंचायत के मोहल्ला वार्ड नंबर 10 उत्तरीय मालवीय नगर, जवाहर नगर, मैथली नगर व आजाद नगर में पानी की सबसे ज्यादा समस्या रहती है। स्थिति यह रहती है कि महिलाएं और बच्चे घंटों हैंडपंपों के पास लाइन में लगकर पानी भरते हैं। कई बार हैंडपंप भी सूख जाते हैं तो लोगों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ता है। पिछले साल गर्मी में लोगों ने पानी की किल्लत को लेकर नाराजगी भी जताई थी।


गर्मी में हालात हो जाते बहुत खराब


नगर निवासी राजेश कुमार का कहना है कि गर्मी के मौसम में नगर के हालात बहुत खराब हो जाते थे। जल निगम की इस योजना से अब उन्हें पानी की समस्या से निजात मिलेगी। साथ ही लोगों को परेशान नहीं होना पड़ेगा।



नगर निवासी लक्ष्मीकांत सोनी का कहना है कि कई मोहल्लों में हमेशा पानी की समस्या रहती है। सुबह से ही लोग पानी के लिए परेशान रहते हैं। टंकियों के बन जाने से लोगों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा।









माधौगढ़ में पानी की समस्या को देखते हुए यह योजना तैयार की गई है। काम शुरू कर दिया गया है। गर्मी आने से पहले लोगों को परेशान न होना पड़े, इसलिए काम को तेजी से किया जा रहा है। लोगों को पानी की समस्या न हो।
- नीरज करपात्री, एई, जल निगम

फोटो- 02 नगर में बनी पानी की टंकी।संवाद

फोटो- 02 नगर में बनी पानी की टंकी।संवाद

फोटो- 02 नगर में बनी पानी की टंकी।संवाद

फोटो- 02 नगर में बनी पानी की टंकी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed