फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   15 centers, 10 959 appeared TET

15 केंद्रों पर 10,959 ने दी टीईटी

Mon, 19 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 19 Dec 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
15 centers,  10 959 appeared TET
केंद्र पर परीक्षा देते परीक्षार्थी - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) 15 केेंद्रों पर सुबह व शाम की पाली मेें हुई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुई परीक्षा में सुरक्षा के तगड़े इंतजाम रहे। जिला प्रशासन के अधिक पूरी निगाह रखे रहे और परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। सोमवार को 15 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी कराई गई। सुबह की पाली में जूनियर स्तर व दोपहर की पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा
विज्ञापन


कराई गई। परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन को भी नहीं ले जाने दिया गया। जूनियर स्तर की परीक्षा में सुबह पाली में 9096 परीक्षार्थियों को परीक्षा में शामिल होना था। इसमें कुल 8176 ने परीक्षा दी। दूसरी पाली में प्राथमिक स्तर की परीक्षा दोपहर 2.30 बजे से शुरू हुई। छह परीक्षा केंद्रों में 3517 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें 2783 ही शामिल हुए। इस दौरान
विज्ञापन


डीएम संदीप कौर, डीआईओएस राजेंद्र बाबू, बीएसए प्रदीप पांडे ने केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। परीक्षा केंद्रों पर पुलिस सुरक्षा रही। परीक्षार्थियों के मोबाइल गेट पर ही जमा करा लिए गए। सभी प्रधानाचार्य ने अनुचित सामग्री अंदर न जाने पाए। इस पर निगाह रखी। परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर सुरक्षा के इंतजाम रहे। वहीं, परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी भी लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed