{"_id":"5c533e4dbdec2273767277f7","slug":"141548959309-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड लगने से दो वृद्धों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड लगने से दो वृद्धों की मौत
विज्ञापन
उरई। ठंड लगने से अज्ञात वृद्ध बीमार पड़ गया। लोग उसे उठाकर जिला अस्पताल लाए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस नेे शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कालपी में भी एक वृद्ध की ठंड से मौत हो गई।
जिला अस्पताल में बुधवार देर रात कुछ लोगों ने एक 68 वर्षीय वृद्ध को अस्पताल में भर्ती कराया। लोगों ने अस्पताल स्टाफ को बताया है कि वृद्ध ठंड से कांप रहा था और बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद उपचार के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे बल्लभ नगर चौकी इंचार्ज योगेश पाठक ने वृद्ध के शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की।
शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हरीगंज निवासी रामगोपाल (85) को बुधवार को सर्दी लगने से बीमार पड़ गए। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल आए। जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। परिजन उनके शव को लेकर घर चले गए।