फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   1405 Corona vaccines installed at 21 booths

21 बूथों पर 1405 को लगे कोरोना टीके

Fri, 29 Jan 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
1405 Corona vaccines installed at 21 booths
-कुठौंद में टीकाकरण कराते स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी। - फोटो : ORAI
उरई। जिले में गुरुवार को राजकीय मेडिकल कालेज, जिला नेत्र अस्पताल, जिला पुरुष अस्पताल, नदीगांव, रामपुरा, माधौगढ़, कोंच, जालौन, छिरिया सलेमपुर, कुठौंद, महेबा, कदौरा, डकोर सीएचसी समेत 14 स्वास्थ्य केंद्रों में 21 बूथ बनाकर टीकाकरण किया गया। जिसमें आज जिले में 2195 लोगों को लगाया जाना था। इनमें 1405 लोगों को टीका लगाया गया। यह लक्ष्य का 64 फीसदी है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि टीकाकरण में किसी तरह की समस्या नहीं आई।
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन टीकाकरण को लेकर जिला स्तरीय पर मानीटरिंग टीम बनाई गई थी। इसमें एसीएमओ बीएम खैर को मेडिकल कालेज, डकोर व कुठौंद पीएचसी की जिम्मेदारी दी गई थी। सीएमएस डॉ एके सक्सेना को जिला अस्पताल, एसीएमओ डॉ सत्यप्रकाश को नदीगांव, कोंच, पिंडारी, एसीएमओ डॉ एसडी चौधरी को कालपी, कदौरा, बाबई, नेत्र सर्जन डॉ आरपी सिंह को नेत्र चिकित्सालय, डीपीएम प्रेमप्रताप को रामपुरा व माधौगढ़ तथा डीटीओ सुग्रीवबाबू को जालौन छिरिया सीएचसी की मानीटरिंग की जिम्मेदारी दी गई थी। टीमों ने अपनी देखरेख में टीकाकरण कराया। अब 29 जनवरी यानी शुक्रवार को भी टीकाकरण होगा।
विज्ञापन

कुठौंद संवाद के अनुसार, कुठौंद पीएचसी में कड़ी सुरक्षा के बीच टीकाकरण किया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अरुण तिवारी ने बताया कि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अवनीश सचान का टीकाकरण अभियान की शुरूआत की गई। आज 120 कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया । 29 जनवरी को 240 कर्मचारियों को का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के बाद किसी भी कर्मचारी को कोई परेशानी नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधौगढ़ संवाद के अनुसार, सीएचसी माधौगढ़ में पहली वैक्सीन चिकित्सा प्रभारी डा विनोद राजपूत को दी गई। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनवाडी़ कार्यकर्ता एवं आशा को डोज दी गई। पहले डोज के लिए बनाई गई 110 लोगों की सूची में 75 लोगों ने ही वैक्सीन लगवाई। चिकित्सा प्रभारी डा विनोद राजपूत की देखरेख में चिन्हित लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। स्टाफ नर्स संगीता चौहान, एक्सरे टैक्नेशियन पुरूषोत्तम द्विवेदी, छवि कुशवाहा, निर्मला, डॉ रामेंद्र पचौरी, डॉ हरीशरण, संदीप, सुशील पाराशर, अखिलेश, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed