फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   खाद न मिलने पर फूटा गुस्सा, नारेबाजी-हंगामा

खाद न मिलने पर फूटा गुस्सा, नारेबाजी-हंगामा

Tue, 29 Jan 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
खाद न मिलने पर फूटा गुस्सा, नारेबाजी-हंगामा
कदौरा (जालौन)। लगातार यूरिया की किल्लत का सामना कर रहे किसानों ने मंगलवार को क्षेत्रीय सहकारी समिति में जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि मौजूद कर्मचारी अपने चहेतों को ही खाद दे रहे हैं। बाकी किसानों को यह कहकर लौटाया जा रहा है कि यूरिया खत्म हो गई है। खाद न मिलने पर किसानों ने अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन


किसान सिद्ध गोपाल, रिजवान खान, सुरेश, कमल सिंह, जगराम, प्यारेलाल, बिजेंद्र, चन्दभान, रामफल. प्रभुदयाल, राजा सिंह आदि ने बताया कि दो ट्रक खाद सोमवार की शाम को आई थी। आरोप लगाया कि समिति के कर्मचारियों ने रातों रात ही खाद उठवाकर अपने चहेतों के घर चौपहिया वाहनों से भिजवा दी।
विज्ञापन


वे लोग चार दिनों से खाद के इंतजार में बराबर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उन्हें खाद नही मिल सकी। मंगलवार को भी वे जब समिति पहुंचे तो वहां सन्नाटा पसरा मिला। कर्मचारी कहते हैं कि खाद खत्म हो गई है। किसानों को खेत में खाद डालनी है। किसान विजय बहादुर ने बताया कि सरकारी रेट 266 है जबकि कर्मचारी खाद की किल्लत को देख 500 सौ रुपये में दे रहे है और कहते हैं कि लेना हो तो लो वरना भाग जाओ। वहीं इस संबंध में सचिव जगरूप सिंह ने कहा कि किसानों के आरोप गलत हैं। खाद खाता धारक किसानों को ही खाद दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला किसान रुक्मिणी व कुंजा सिंह ने बताया कि दो दो बोरी खाद के लिए सुबह से कड़ाके की ठंड में खड़े हैं लेकिन कर्मचारी सिर्फ अपने चहेते लोगों को ही खाद दे रहे हैं, हमारी तो कोई सुनवाई ही नहीं हो रही है। रिटायर्ड शिक्षक एवं किसान विजय बहादुर का कहना है कि कस्बे में आधा दर्जन खाद की दुकान हैं, जो एक बोरी खाद देने के एवज में 450 से 500 रुपये ले रहे हैं। कोई अधिकारी भी कार्रवाई नहीं कर रहा है। छापा पड़ता है और बताने पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।


महंगे दामों पर खाद बेचने पर पांच को नोटिस
कालपी। दो सप्ताह पहले कालपी के निरीक्षण में खाद की दुकानों में मिली अनियमितताओं पर विभाग ने पांच दुकानों को नोटिस भेजी है। कृषि अधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में पांचों दुकानों में अधिक दामों पर खाद बेचने की शिकायत मिली थी। सभी को नोटिस दे दिया गया है, उचित जवाब न मिलनेे पर दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed