{"_id":"603be5378ebc3ee96d155dff","slug":"13-couples-held-hands-of-each-other-orai-news-knp6147741149","type":"story","status":"publish","title_hn":"13 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
13 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
विज्ञापन
आटा में सामूहिक विवाह वर-वधू को आशीर्वाद देते अतिथि
- फोटो : ORAI
आटा (जालौन)। संत शिरोमणि रविदास संस्था ने रविवार को द्वितीय सर्व सामाजिक सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें 13 जोड़े विवाह बंधन में बंधे।
रविवार को आटा के इटौरा रोड पर स्थित कबीर आश्रम डा. आंबेडकर इंटर कालेज के मैदान में सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। सुबह कस्बे में बैंड बाजे और घोड़ों के साथ बरात निकाली गई। बरात विभिन्न चौराहों से होते निकली। बरातियों ने बरात में डीजे की धुन पर खूब डंस किया। जैसे ही बरात विवाह स्थल पर पहुंची वैसे ही जनातियों व कमेटी के लोगों ने द्वारचार की रस्में निभाईं। इसके बाद विधि विधान के साथ 13 जोड़ों का विवाह हुआ।
वर-वधु एक दूसरे के गले में वरमाला पहनाकर विवाह के बंधन में बंधे। पंडाल में मौजूद लोगों ने दूल्हे-दुल्हन पर फूल बरसाए और तालियां बजाकर उनके वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम में मौजूद वर-वधू पक्ष के लोगों ने जोड़ों को आशीर्वाद दिया। वधू पक्ष के परिजन ने अपनी लाड़ली को भींगी पलकों के साथ विदा किया। विवाह के दौरान संस्था की ओर से वर-बधुओं को उपहार में गृहस्थी का सामन भेंट किया गया।
इन जोड़ों का हुआ विवाह
अलका वर्मा संग अमित कुमार निवासी आटा, अनिल कुमारी संग श्रीकृष्ण निवासी मोठ झांसी, पूजा संग आकाश कुमार सिरसा दोगढ़ी, प्रीति संग प्रशांत कुमार निवासी तगारेपुर, सबना संग छुन्नूलाल निवासी वरियांनपुरा मध्यप्रदेश, वंदना देवी संग योगेश बाबू निवासी उमरारखेरा उरई, अनामिका संग जीतू कुमार निवासी आटा, कल्पना देवी संग प्रदीप कुमार निवासी जयराम पुर, अंजू देवी संग राहुल निवासी उरगांव जालौन, अंजू देवी संग सुमित कुमार निवासी जमरेही, पूजा संग गजेंद्र कुमार निवासी दोहर जालौन, निर्मला संग महेंद्र कुमार निवासी आटा, विनीता संग उमेश कुमार देवपुरा कालपी।