{"_id":"58dff2cd4f1c1b6d2663d9c7","slug":"13-buses-seized-without-running-permit","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना परमिट दौड़ रहीं 13 बसें सीज ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना परमिट दौड़ रहीं 13 बसें सीज
अमर उजाला जालौन
Updated Sun, 02 Apr 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
bus
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना परमिट जिले से एमपी और राजस्थान यात्रियों को ले जाकर सरकार को हजाराें का चूना लगा रही बसाें पर जिला प्रशासन ने डंडा चलाया। जिला प्रशासन ने 13 बसाें को सीज कर दिया है। इससे बस संचालकाें में हड़कंप है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक माधौगढ़ से ग्वालियर, अजमेर और अन्य शहराें तक कई लग्जरी बसें चलती हैं। आरोप है कि बसें पुलिस की मिलीभगत से चल रही हैं। इसकी जानकारी डीएम संदीप कौर को हुई तो उन्हाेंने एडीएम राजेश कुमार और एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य को कार्रवाई के निर्देश दिए। दोनाें अधिकारियाें ने माधौगढ़, बंगरा आदि स्थानाें पर छापा मारकर 13 लग्जरी बसाें को पकड़कर सीज कर दिया। इस कार्रवाई से लोगों में हड़कंप मचा है। बताते चलें कि इलाकाई पुलिस की मिलीभगत से बसाें का धड़ल्ले से संचालन हो रहा था।
विज्ञापन
पकड़ी जा चुकी है सुपाड़ी
उरई। लग्जरी बसाें से व्यापार कर की भी चोरी की जाती है। बसाें में पिछले दिनाें जब खाद्य विभाग की टीम ने कालपी स्टैंड पर छापा मारा तो व्यापार कर की चोरी कर लाए गए सुपाड़ी के बोरे पकड़े गए थे। हालांकि बस संचालकाें के रसूख के कारण उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन