{"_id":"58c83fb24f1c1bb76032acf3","slug":"12-rooms-of-the-hostel-break-into-the-theft","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रावास के 12 कमरों के ताले तोड़कर चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रावास के 12 कमरों के ताले तोड़कर चोरी
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
Updated Wed, 15 Mar 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
छात्रावास में चोरी के बाद बिखरा सामान।
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्रसाल इंटर कालेज के छात्रावास के 12 कमरों के ताले तोड़कर चोर पांच सिलेंडर, चार साइकिल सहित करीब 10 हजार रुपये नगद चोरी कर ले गए। घर से लौटे छात्रों ने घटना की जानकारी छात्रावास प्रशासन को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कालेज के बगल में छात्रावास बना हुआ है। सोमवार को होली की रात अज्ञात चोरों ने छात्रावास को निशाना बनाया। चोरों ने छात्रावास में बने 18 कमरों में से शीलू, सुशील, रोहित, शशिकांत, मानवेंद्र, प्रसनजीत, प्रशांत, शैलेंद्र, धर्मेंद्र, मिथुन सहित 12 के कमरों के ताले तोड़ डाले। चोरों ने इत्मीनान से कमरों की तलाशी लेकर वहां रखे पांच सिलेंडर, चार साइकिल, दो मोबाइल फोन, कपड़े व अन्य सामान सहित छात्रों के करीब 10 हजार रूपये चोरी कर लिए। अगले दिन जब छात्र हॉस्टल पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई। जिसके बाद छात्रों ने पुलिस को सूचना दी। छात्रों का कहना है कि हास्टल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। इसके अलावा पुलिस की भी क्षेत्र में गश्त नहीं रहती है। इससे चोरों के हौसले बढ़े हुए हैं। कोतवाल का कहना है कि चोरों के कुछ सुराग मिले हैं, जल्द ही उन्हें पकड़ भी लिया जाएगा।
विज्ञापन
अधिवक्ता के घर हजारों की चोरी
जालौन। चोरों ने अधिवक्ता के सूने घर में घुसकर हजारों का माल पार कर दिया। अधिवक्ता ने चोरी की सूचना कोतवाली में दी है। चौकी प्रभारी ने मौका मुआयना कर चोरों की तलाश करने की बात कही है।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला तोपखाना निवासी अधिवक्ता विजय कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि 12 मार्च को वह अपने परिवार सहित एक रिश्तेदार के यहां झांसी गए थे। तभी अज्ञात चोर रात में उनके घर में घुस गए। चोरों ने घर में लगे इंवर्टर, बैटरा, दो मोबाइल, दो घड़ियों सहित करीब 30 हजार रुपये का सामान चोरी कर लिया। सुबह ताला टूटा देख पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।