फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   12 more Corona positive including six women

छह महिलाओं समेत 12 और कोरोना पॉजिटिव

Mon, 20 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
12 more Corona positive including six women
महिलाओं को ले जाती स्वास्थ्य विभाग की टीम । - फोटो : ORAI
उरई। जिले में सोमवार को 12 और कोरोना पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। इनमें छह महिलाएं में से 4 महिलाएं जालौन तहसील की है। इसके अलावा एक महिला डकोर विकास खंड के ग्राम गोरन और एक महिला उरई की है। साथ ही उरई और कोंच तहसील से दो-दो पुरुष शामिल हैं। देर शाम आई रिपोर्ट में रापटगंज, जालौन की एक तीन साल की बच्ची और जोशीयाना का एक व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव निकला है। जनपद में कुल संक्रमितों की संख्या 244 पहुंच गई है। इनमें से 193 ठीक हो चुके हैं, एक्टिव 43 और मौतें 8 हुईं हैं। डीएम डॉ मन्नान अख्तर का कहना है कि सभी संक्रमितों के संपर्क के लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं और उनके घरों के आसपास भी सैनिटाइज कराने के लिए पालिका व स्वास्थ्य विभाग की टीमों को भेजा गया है।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में अधिक से अधिक मरीजों की जांच कराने के लिए पूल टेस्टिंग का अभियान चल रहा है। जिसके अंतर्गत सोमवार को 10 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें एक महिला डकोर विकास खंड के ग्राम गोरन की, एक महिला जालौन चुर्खी रोड उरई और तीन महिलाएं तोपखाना जालौन और एक महिला रापटगंज, जालौन की है। इसके अलावा उरई के कृष्णानगर व मैकेनिक नगर का एक-एक व्यक्ति, कोंच के तिलक नगर का एक और एक व्यक्ति ग्राम तजपुरा विकासखंड नदीगांव का है। प्रशासन ने सभी संक्रमितों को लेने के लिए टीम रवाना कर दी है। सीएमओ अल्पना बरतारिया ने बताया कि टेस्टिंग अधिक होने से अधिक संक्रमित निकल कर सामने आ रहे हैं, सबसे अच्छी बात तो यह है कि जिले में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। फिलहाल सोमवार को संक्रमित निकले सभी मरीजों के घरों और उनके पास पड़ोस के मकानों को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है। साथ ही संपर्क के लोगों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed