{"_id":"5c3e2d12bdec2273875d4306","slug":"11547578642-jalaun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुंभ मेले में सिपाही की हार्टअटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुंभ मेले में सिपाही की हार्टअटैक से मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। प्रयागराज कुंभ मेला ड्यूटी करने गए जनपद निवासी सिपाही की सोमवार की रात ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई।
कुठौंद थाना क्षेत्र के ऊमरी गांव निवासी शिवराम का 42 वर्षीय पुत्र इंद्रेश कुमार पुलिस में सिपाही के पद पर ललितपुर जनपद के महरौनी थाने में तैनात थे। उनकी ड्यूटी प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेला में लगाई गई थी। सोमवार की रात ड्यूटी के दौरान इंद्रेश को दिल का दौरा पड़ गया। उनके साथी उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सिपाही की मौत की खबर जैसे ही उनके गांव पहुंची तो घर व गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पत्नी कंचन, तीन पुत्रियां व एक पुत्र है। अभी तक एक भी पुत्री की शादी नहीं हुई है। इंद्रेश के पिता पशु चिकित्साधिकारी थे। इस समय सेवानिवृत्त होकर घर में रह रहे हैं। सिपाही का शव मंगलवार की शाम गांव पहुंच गया है। गांव के लोगों व रिश्तेदारों की भीड़ घर पर लगी हुई है। बताया जा रहा है। उनकी अंत्येष्टि बुधवार की सुबह 10 बजे राजकीय सम्मान के साथ की जाएगी।