फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   11 postive mile

मेडिकल कालेज कर्मी समेत 11 कोरोना पॉजिटिव

Tue, 06 Apr 2021 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
11 postive mile
डकल कालेज की एक महिला कर्मचारी समेत 11 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें कोंच में दो, माधौगढ़ में चार उरई उरई में पांच लोग पॉजिटिव है।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कोंच तहसील के ग्राम डाढ़ी में एक और पचीपुरा में एक-एक महिला पॉजिटिव आई है। जबकि माधौगढ़ तहसील के बाबूपुरा में एक, लिडऊपुर में एक, रामपुरा नगर क्षेत्र में एक व रजपुरा में एक महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसी तरह उरई में मेडिकल कालेज में एक महिला कर्मचारी, राजेंद्रनगर में तीन व पटेलनगर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4015 हो गई है। जिसमें 46 की मौत हो चुकी है। 3924 ठीक हो चुके है। फिलहाल एक्टिव केस 45 है। आज 982 सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
रामपुरा संवाद के अनुसार- सीएचसी रामपुरा में 96 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले। सभी को उरई क्वारंटीन सेंटर भेज दिया गया। नगर पंचायत चेयरमैन शैलेंद्र सिंह ने नगर में सैनिटाइजेशन शुरू कराया। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने की अपील की।
विज्ञापन

4505 ने कराया टीकाकरण
उरई। जिले के स्वास्थ्य केंद्रों का सीएमओ समेत अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सोमवार को जिले में 71 स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। जिसमें लगभग 8000 का टीकाकरण किया जाना था। जिसमें 4505 लोग टीकाकरण कराने पहुंचे। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि जिला अस्पताल, मेडिकल कालेज, जिला अस्पताल समेत मुख्यालय पर छह टीकाकरण केंद्र बने है। कुल 69 सरकारी व दो प्राइवेट चिकित्सालयों में टीकाकरण हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed