{"_id":"62420453303fbb73a57bd8f4","slug":"100-ponds-will-be-renovated-orai-news-knp6880464136","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 तालाबों का होगा जीर्णोद्धार
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। शासन ने ब्लॉक के गांवों में प्राचीन ताल, तलैयों एवं जलाशयों को अतिक्रमण मुक्त कराकर जीर्णोद्धार करने की रूपरेखा बनाई है। इसमें डकोर ब्लॉक क्षेत्र के 100 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जाएगा। जिसमें मुहम्मदाबाद गांव के तीन तालाब शामिल किए गए हैं।
डकोर ब्लॉक क्षेत्र में 600 तालाबों में से अधिकांश तालाब का जीर्णोद्धार किया जाना है। एडीओ पंचायत बलबीर सिंह सेंगर ने बताया कि जिला प्रशासन के निर्देश पर मनरेगा जेई, लेखपाल और प्रधान की उपस्थिति में तालाबों का सर्वे कार्य चल रहा है। इसमें अति दुर्दशाग्रस्त व अतिक्रमण वाले तालाबों की सूची तैयार की जा रही है। जो शीघ्र ही जिला प्रशासन को सौंपी जाएगी। इसके बाद तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराकर सुंदरीकरण का कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
सोमवार को मुहम्मदाबाद गांव में मनरेगा जेई राजू श्रीवास्तव ने रामजानकी मंदिर समीप स्थित तालाब की नापजोख की। जबकि अतिक्रमण के चलते करमू और मदार तालाबों की नापजोख नहीं हो सकी। ग्रामीणों ने दोनों तालाबों की सरकारी कागजों में दर्ज रकवे के हिसाब से जीर्णोद्धार कराने की मांग की है।