फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Irfan Ali murder case: Death due to head injury and stomach bullet, both the murderers pleaded

इरफान अली हत्याकांड: सिर में चोट और पेट में गोली लगने से हुई मौत, जेल जाते हुए गिड़गिड़ाए दोनों हत्यारोपी

Tue, 08 Apr 2025 10:56 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Tue, 08 Apr 2025 10:56 PM IST
सार

Meerut Crime News: कॉपर वायर फैक्टरी मालिक इरफान अली की हत्या जावेद और रोहित ने की थी। दोनों को डाई बनाने के लिए इरफान ने पांच लाख रुपये दिए थे। मगर डाई नहीं बनाई गई, न ही रुपये लौटाए गए। ये रुपये हड़पने के लिए ही इरफान का मर्डर किया गया।

विज्ञापन
Irfan Ali murder case: Death due to head injury and stomach bullet, both the murderers pleaded
इरफान अली का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच लाख रुपये हड़पने के लिए कॉपर वायर की फैक्टरी के मालिक इरफान अली (50) की हत्या करने वाले दोनों आरोपियों जावेद और रोहित को मंगलवार को परतापुर थाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में चोट और पेट में गोली लगने से मौत की बात सामने आई है। सोमवार देर रात पुलिस की मौजूदगी में भूड़बराल में शव को दफनाया गया।
विज्ञापन

Irfan Ali murder case: Death due to head injury and stomach bullet, both the murderers pleaded
गिरफ्तार किए गए दोनों हत्यारोपी। - फोटो : अमर उजाला
परतापुर थाना क्षेत्र के गांव भूड़बराल निवासी इरफान अली (50) की शताब्दीनगर इंडस्ट्रीयल एरिया में बीआई कंडक्टर कॉपर वायर बनाने की फैक्टरी है। उनके बेटे आमिर खान ने चार अप्रैल को परतापुर थाना पुलिस को पिता इरफान अली के लापता होने की सूचना दी थी। बताया था कि इरफान अली तीन अप्रैल को घर से स्कूटी लेकर फैक्टरी के लिए निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

छह अप्रैल को उनकी स्कूटी लावारिस हालत में मिली थी। सोमवार सुबह महरौली रजबहे में फैक्टरी मालिक इरफान अली का गोली लगा शव मिला था। पुलिस ने फैक्टरी के लिए डाई बनाने वाले भूड़बराल निवासी जावेद और उसके साथी रोहित को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया था। 
 
विज्ञापन

डाई बनाने के लिए दिए रुपये वापस मांगने पर की हत्या
पुलिस के अनुसार जावेद ने पूछताछ में बताया कि इरफान ने उसे डाई बनाने के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। डाई बनाकर न देने पर इरफान रुपये वापस मांग रहे थे। तीन अप्रैल को भी इरफान ने जावेद की खराद की दुकान पर आकर रुपये मांगे। यहां आरोपी ने उनके सिर में लोहे की एंगल मारी, जिससे वह अचेत हो गए।

इसके बाद जावेद और रोहित उन्हें कार में डालकर रोहटा रोड पर ले गए। यहां गोली मारकर हत्या कर दी और शव रजबहे में फेंक दिया था। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार को हत्यारोपी कोर्ट में पेश किए गए, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। जेल जाते समय दोनों हत्यारोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाने लगे थे। बोले साहब, गलती हो गई। 

यह भी पढ़ें...
Baghpat: चूरन की तरह बांटे गबन के 5.26 करोड़, पुलिसवालों ने भी लाखों लपके, जानें किससे कितने रुपये हुए बरामद    
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed