फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   interview of sangeet som

वेस्ट यूपी में फहराएगा भगवा ध्वज: सोम

Thu, 23 Jan 2014 12:20 PM IST
अमर उजाला, सरधना
अमर उजाला, सरधना Updated Thu, 23 Jan 2014 12:20 PM IST
विज्ञापन
interview of sangeet som

लोकसभा चुनाव 2014 की हलचल शुरू हो गई है। माना जा रहा है कि इस बार लोस चुनाव में मुजफ्फरनगर दंगा महत्वपूर्ण मुद्दा होगा। सभी राजनीतिक दल इस मुद्दे के सहारे अपनी नैया पार लगाने के लिए रणनीति बना रहे हैं। लोकसभा चुनाव नरेंद्र मोदी बनाम राहुल गांधी भी माना जा रहा है। इन सब मुद्दों पर सरधना से भाजपा विधायक संगीत सोम ने ‘अमर उजाला’ प्रतिनिधि अशोक सोम ने बातचीत की।

विज्ञापन


वे मेरठ में प्रस्तावित मोदी की रैली को लेकर भी काफी उत्साहित हैं। उनका कहना है कि रैली के बाद वेस्ट यूपी की सभी 24 सीटों पर भाजपा का असर दिखेगा। प्रस्तुत है बातचीत के प्रमुख अंश...।
विज्ञापन


सवाल: क्या लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर दंगा मुद्दा बनेगा? अगर ऐसा होगा तो इसका फायदा किसे मिलेगा?
जवाब: दंगा कभी किसी को फायदा नहीं पहुंचाता है, बल्कि जो सही के साथ होता है उसे ही लाभ मिलता है। भारतीय जनता पार्टी भी दंगे के समय सच्चाई के साथ रही। इसलिए लोकसभा चुनाव में उसे ही फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल: मुजफ्फरनगर दंगे लिए आपको दोषी माना जाता है। इस पर आपका क्या कहना है?
जवाब: मुजफ्फरनगर दंगे के लिए मैं दोषी नहीं हूं। यह समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की सोची-समझी साजिश के तहत हुआ। इसके लिए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, आजम खां और राहुल गांधी दोषी हैं।

सवाल: कवाल की घटना आपके विधानसभा क्षेत्र की नहीं थी, फिर भी आप उसमें पहुंचे और आपके ऊपर भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा और जेल जाना पड़ा?
जवाब: बहन-बेटी की इज्जत की खातिर जेल जाना पड़े तो कभी पीछे नहीं हटूंगा। मुजफ्फरनगर ही नहीं देश में कहीं भी बहन-बेटी की इज्जत बचाने के लिए आंदोलन करने से पीछे नहीं हटूंगा। छेड़छाड़ पर एक सख्त कानून भी बनना चाहिए।

सवाल: मुजफ्फरनगर दंगे और खेड़ा महापंचायत के बाद आप भी तो भाजपा का युवा चेहरा बनकर उभरे?
जवाब: युवा होना कोई दोष नहीं हैं। मैं पार्टी के लिए एक सच्चे सिपाही के रूप में काम करता रहूंगा। साथ ही देश के युवाओं से कहता हूं कि वे भी राष्ट्रहित में काम करें।

सवाल: आप पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगता है। इस बारे में आपका क्या कहना है?
जवाब: यदि राष्ट्रवाद की बात करना, तिरंगे का सम्मान करना और राष्ट्रहित की बात करना सांप्रदायिकता है तो मुझे सांप्रदायिक कहलाने से कोई गुरेज नहीं हैं। मैं देश के हर युवा से ऐसा सांप्रदायिक बनने का आह्वान करूंगा।

सवाल: लोकसभा चुनाव में आप कहां से चुनाव लड़ना चाहते हैं?
जवाब: मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं। पार्टी का जो भी निर्देश मिलेगा उसका सम्मान करूंगा। अगर पार्टी मुझसे पूछेगी तो मैं सबसे पहले मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात कहूंगा।

सवाल: नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनते हैं तो क्या बदलाव होगा?
जवाब: नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने पर देश की आंतरिक और बाहरी सुरक्षा मजबूत होगी। आतंकवाद का खात्मा होगा। साथ ही गुजरात की तर्ज पर पूरे देश में विकास होगा और देश की आर्थिक स्थित मजबूत होगी।


सवाल: मोदी की मेरठ में प्रस्तावित रैली का लोकसभा चुनाव में बीजेपी को कितना फायदा होगा?
जवाब: नरेंद्र मोदी की रैली से भाजपा को जबरदस्त फायदा होगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी 24 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।

सवाल: वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल के बारे में आपका क्या कहना है?
जवाब: प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। प्रदेश में तत्काल राष्ट्रपति शासन लगा देना चाहिए।

सवाल: दो वर्ष के कार्यकाल में आपने अपने विधानसभा क्षेत्र में कितना कार्य कराया और भावी योजनाएं क्या हैं?
जवाब: विधायक और अन्य निधियों से पांच करोड़ रुपये के विकास कार्य क्षेत्र में करा चुका हूं। क्षेत्र में निर्वाध विद्युत आपूर्ति, सुचारु परिवहन और सिंचाई की समुचित व्यवस्था के लिए प्रयासरत हूं। ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युतीकरण का कार्य कराया जा रहा हैं। स्वास्थ्य चिकित्सा और परिवहन की सुविधा मेरी भावी योजनाओं में शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed