Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Initiative to explain the sense of touch

ऐसे रुकेगी दरिंदगी: बेटियां पूछेंगी, हमें क्यों छुआ....

Sat, 11 May 2013 02:04 AM IST
मथुरा/ब्यूरो
मथुरा/ब्यूरो Updated Sat, 11 May 2013 02:04 AM IST
विज्ञापन
Initiative to explain the sense of touch

दुनिया के फरेब से बेखबर बिटिया अब सजग हो रही है। ब्रज की बिटिया अब ‘प्रथम विरोध’ को हथियार बनाएगी। स्पर्श के मायने समझकर अब बिटिया झट बोलेगी अंकल हमें क्यों छुआ...।

विज्ञापन


स्पर्श के मायने समझाने की पहल दिल्ली गैंगरेप के बाद स्कूलों में की गई है। इसमें प्रथम विरोध को हथियार बनाने के लिए काउंसिलिंग की जा रही है।

कई स्कूलों में दिल्ली गैंगरेप के बाद छात्राओं को दुनिया में दरिंदों से बचने के पाठ पढ़ाए गए। अब प्रथम विरोध को छात्राएं किस तरह से हथियार बना लें, स्कूलों में यह समझाया जा रहा है।
विज्ञापन


सेंट डोमिनिक्स स्कूल में प्रतिदिन काउंसिलिंग की जा रही है। इंटर की छात्राओं की पहले दौर की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। यह छात्राएं अब प्रथम विरोध के हथियार के संग घर पहुंचती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब हाईस्कूल की छात्राओं को समझाने की प्रक्रिया शुरू की गई है। छात्राओं को यह सिखाया जा रहा है कि उन्हें कैसे जीना है। छात्राओं को यह बताया गया कि ट्यूटर हो या कोई परिचित हाथ लगाते ही तत्काल इसका विरोध जरूरी है।


सेंट डोमनिक्स स्कूल में टीचर इनीड छात्राओं की काउंसिलिंग में इन दिनों व्यस्त हैं। राजीव इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को सजग कर दिया गया है।

अब ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद यहां बच्चों, अभिभावकों के साथ कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें प्रथम विरोध के लिए छात्राओं को प्रेरित किया जाएगा।

कारगर प्रथम विरोध  
संकोच की बेड़ियां तोड़ने की पहल जरूरी है। स्पर्श की फीलिंग समझकर इसका पहली बार में ही विरोध किया जाए, यही बेटियों को समझाया जा रहा है।

काउंसिलर्स के अनुसार इस मासूम विरोध का इतना असर होता है कि हाथ लगाने वाला घबरा जाता है और फिर कभी ऐसा करने की सोच भी नहीं सकता।

काउंसिलिंग के बाद बच्चे अत्यंत समझदार हो जाते हैं। एक छोटा सा विरोध उनके लिए कितना मायने रखता है, यह काउंसिलर्स उन्हें बखूबी समझाते हैं।

समय-समय पर स्कूल में डेंपियरनगर से काउंसिलर किरन को भी आमंत्रित किया जाता है।
फादर एलाइस कोरिया, प्रिंसिपल सेंट डोमनिक्स स्कूल

हम बच्चों को स्पर्श के मायने समझाएंगे। इस योजना पर काम चल रहा है। जुलाई में इसके लिए कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिसमें अभिभावाकों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
- नंदिता ढींगरा, राजीव इंटरनेशनल स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed