फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Indore Bench High Court lawyer found in house of scrap trader in Moradabad

इंदौर बेंच हाईकोर्ट के वकील को यूपी पुलिस ने छुडा़या, दिल्ली से किया गया था अगवा

Thu, 25 Oct 2018 11:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Updated Thu, 25 Oct 2018 11:34 AM IST
विज्ञापन
Indore Bench High Court lawyer found in house of scrap trader in Moradabad
प्रतीकात्मक तस्वीर
डील में हुए विवाद के बाद शहर के एक स्क्रैप कारोबारी ने मध्यप्रदेश की कंपनी के कानूनी सलाहकार और इंदौर हाईकोर्ट के अधिवक्ता को दिल्ली से अगवा कर बंधक बना लिया। अधिवक्ता को बातचीत के बहाने दिल्ली बुलाया गया था। 14 दिन से एक घर में कैद अधिवक्ता को बुधवार दोपहर पुलिस ने छापा मारकर मुक्त कराया। आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर स्क्रैप कारोबारी फिरोज को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन


इंदौर के मोहल्ला ताल निवासी अधिवक्ता मो. शहीद खान ने बताया कि वह मध्य प्रदेश की एबीआरएम कंपनी में कानूनी सलाहकार हैं और इंदौर हाईकोर्ट में प्रैक्टिस करते हैं। मुरादाबाद में कोहिनूर तिराहा निवासी स्क्रैप कारोबारी फिरोज आलम ने इस कंपनी से 66 लाख रुपये का स्क्रैप खरीदने का सौदा किया था। कंपनी और फिरोज के बीच लेनदेन को लेकर कुछ विवाद हुआ।
विज्ञापन


इसे सुलझाने और कंपनी को कुछ रकम देने के बहाने फिरोज ने मो. शहीद को नौ अक्तूबर को दिल्ली बुलाया। अधिवक्ता का आरोप है कि फिरोज ने एयरपोर्ट से निकलते ही उन्हें कार में बैठाया और जबरन मुरादाबाद ले आया। मझोला थाना क्षेत्र में मैनाठेर की मिलक में फिरोज ने अपने साथी स्क्रैप कारोबारी रईस के घर में अधिवक्ता को एक कमरे में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिवक्ता के फोन से परिजनों को मैसेज करके पांच लाख रुपये और 15 लाख रुपये के चेक मंगवा लिए। बुधवार को इंदौर से मुरादाबाद पहुंची अधिवक्ता की बेटी इलमा की शिकायत पर मझोला पुलिस ने छापा मारकर अधिवक्ता को मुक्त कराया।

इंस्पेक्टर मझोला का कहना है कि फिरोज आलम, मशकूर, हाजी यामीन, रईस, मेराज,  लियाकत, अशफाक और नासिर के खिलाफ जबरन बंधक बनाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर फिरोज को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक रईस खुद को सपा नेता बताता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed