फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   indian left america and return back home

आजम बोले, 'अमेरिका से लौट आएं सभी भारतीय'

Sun, 22 Dec 2013 09:05 AM IST
अमर उजाला/ मुरादाबाद
अमर उजाला/ मुरादाबाद Updated Sun, 22 Dec 2013 09:05 AM IST
विज्ञापन
indian left america and return back home

मौका वालीबाल नेशनल के उद्घाटन का था और सामने थी देश के उन होनहारों की मौजूदगी जो आने वाले समय में डाक्टर, इंजीनियर, एमबीए की मास्टर डिग्री हासिल करने वाले हैं। युवाओं की इस भीड़ को देखते ही भारतीय उप वाणिज्य दूत देवयानी खोबरागड़े का प्रकरण नगर विकास मंत्री आजम खां की जुबां पर आ गया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री से लेकर राष्ट्रपति तक का अमेरिका में हुए अपमान और ताजा प्रकरण गिनाते हुए आजम बोले- हमने पहले भी कहा था और आज भी कह रहे हैं कि अमेरिका से लौट आओ भारतवासियों। यहां भी पैसा मिलेगा और अपनों के बीच पूरा सम्मान भी।
विज्ञापन

 
उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि विदेश जाने के बजाए अपने देश में रहकर देश की तरक्की के हमराह बनें।

खुद को सभ्य कहलाने वाले अमेरिकियों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय राजनयिक के साथ जांच के नाम पर की गई कार्रवाई किस सभ्यता का हिस्सा है? एक के बाद दूसरे भारतीयों के साथ अमेरिका का ऐसा ही रवैया रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोस्टन हवाई अड्डे पर जब उन्हें रोककर पासपोर्ट जमा कराया गया तब मेरी इसी बहन (देवयानी खोबरागड़े) ने हमें यह समझा रही थी कि अमेरिका में ऐसा होता रहता है। वह अमेरिका की पैरवी कर रही थी। काश उस वक्त वह (देवयानी) हमारी बात समझ लेती तो आज उनके साथ जो हुआ वह नहीं होता। खुद पर उठने वाली बातों को एक लेकर शेर भी पढ़ा- न तेरा है न मेरा यह हिंदुस्तान सबका है, नहीं समझी गई यह बात तो नुकसान सबका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed