फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   IIT BHU convocation on 8 November

आईआईटी बीएचयू का दीक्षांत समारोह 8 नवंबर को, मानव संसाधन विकास मंत्री होंगे मुख्य अतिथि

Thu, 31 Oct 2019 07:20 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 31 Oct 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
IIT BHU convocation on 8 November
iit bhu - फोटो : twitter
आईआईटी बीएचयू का आठवां दीक्षांत समारोह इस बार आठ नवंबर को मनाया जाएगा। बीएचयू स्वतंत्रता भवन में सुबह 11.30 बजे से होने वाले इस समारोह में मेधावियों में 81 मेडल और 1200 छात्र-छात्राओं को उपाधियां दी जाएंगी। इसके अलावा अलग-अलग श्रेणी के 17 पुरस्कार भी मिलेंगे।
विज्ञापन


समारोह में बतौर मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक शामिल होंगे। संस्थान में इस साल का दीक्षांत समारोह शताब्दी समारोह के तहत हो रहा है। संस्थान स्तर पर इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। 2018 में बसंत पंचमी के दिन (22 फरवरी, 2018) से शुरू शताब्दी समारोह 2020 के बसंत पंचमी के दिन तक जारी रहेगी।
विज्ञापन


इस दौरान कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है, जिसमें कुछ पूरा हो गए हैं और कुछ पर काम चल रहा है। निदेशक प्रो. प्रमोद जैन ने बताया कि संस्थान में न केवल राष्ट्रीय सुपरकंप्यूटिंग मिशन के तहत 833 टेराफ्लॉप क्षमता का सुपर कंप्यूटर है बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा डाक टिकट और डाक एल्बम भी जारी किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा प्रदेश सरकार ने भी रक्षा क्षेत्र में आईआईटी (बीएचयू) को प्रमुख भागीदार बनाया है और संस्थान ने उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के साथ एक करार किया है। यह भी प्रस्तावित किया गया है कि रक्षा क्षेत्र से जुड़े व्यक्तियों के कौशल विकास के लिए संस्थान एक केन्द्र के रूप में काम करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed