फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   IAS officer Promotion 13 IAS officers get Promotion place in selection grade

यूपी: 13 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति, सेलेक्शन ग्रेड में इनको मिली जगह

Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यूपी Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 08 Jan 2022 11:03 PM IST
सार

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नत किया गया है। इनमें दो आईएएस अधिकारी विशेष सचिव स्तर से आयुक्त एवं सचिव पद व वेतनमान में पदोन्नत हुए हैं।

विज्ञापन
IAS officer Promotion 13 IAS officers get Promotion place in selection grade
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी में शासन ने 13 आईएएस अधिकारियों को पदोन्नति दे दी है। इनमें दो आईएएस अधिकारी विशेष सचिव स्तर से आयुक्त एवं सचिव पद व वेतनमान में पदोन्नत हुए हैं। साल 2006 बैच के आईएएस अधिकारी राजेंद्र प्रताप सिंह व राजेंद्र प्रताप पांडेय को सुपर टाइम वेतनमान में पदोन्नति दी गई है। इसके अलावा 10 आईएएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड से सेलेक्शन ग्रेड में पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन


इनमें 2008 बैच की आईएएस अधिकारी भावना श्रीवास्तव व अखिलेश सिंह और 2009 बैच के भूपेंद्र एस. चौधरी, बृजेश नारायण सिंह, डॉ. अशोक चंद्रा, डॉ. प्रदीप कुमार, अविनाश कृष्ण सिंह, प्रमोद कुमार उपाध्याय, जगदीश व शिवाकांत द्विवेदी को सेलेक्शन ग्रेड दिया गया है। इसी तरह 2018 बैच के आईएएस अधिकारी व कुशीनगर में ज्वॉइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा को जूनियर स्केल से सीनियर टाइम स्केल में पदोन्नति दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed