फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   I am selling a kidney, do u buy

मैं किडनी बेचता हूं, बोलो खरीदोगे

Tue, 30 Apr 2013 01:59 AM IST
बुलंदशहर/ब्यूरो
बुलंदशहर/ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2013 01:59 AM IST
विज्ञापन
I am selling a kidney, do u buy

‘मुफलिसी आए, तो बड़े शौक से आए, खुदा बस कमजर्फ दोस्तों के एहसान से बचाए।’ किसी शायर की यह पंक्तियां मुसीबत की मार झेल रहे नगर के व्यापारी पर सटीक बैठ रही हैं।

विज्ञापन


व्यापारी दोस्तों का कर्ज चुकाने के लिए किडनी तक बेचने को विवश हो गया है। उसने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर किडनी बेचने की अनुमति मांगी है।

नगर के मोती बाग विमल कुंज निवासी विनय कुमार बंसल ने बताया कि वह कनफेक्शनरी और किराने का सामान बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था।

लगभग एक वर्ष से उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट रहा है। दस माह पहले वह बीमार हो गया। चेकअप कराने पर उसे दिल की बीमारी का पता चला। उपचार में काफी रुपया खर्च हो गया।
विज्ञापन


इसके चलते दो बैंकों से कर्ज की आरसी निकल गई। उसने तीन दोस्तों से पचास हजार रुपये पांच फीसदी ब्याज पर ले लिया।

आरोप है कि प्रतिमाह दोस्तों को ब्याज देने के बावजूद वह रुपये वापस करने के लिए दबाव बना रहे हैं। एक दोस्त चार दिन पहले घर से जबरन कीमती सामान ले गया।

बाद में लोगों के कहने पर आरोपी ने सामान लौटा दिया। दूसरे दोस्त ने दो दिन पहले रुपये वापस न करने पर उसकी कनपटी पर तमंचा रखकर गोली मारने की धमकी दी।

व्यापारी ने बताया कि वह दोस्तों का रुपया लौटना चाहता है, लेकिन उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसके चलते उसने अपनी एक किडनी बेचने का फैसला किया।

विनय कुमार बंसल ने डीएम को पत्र भेजकर किडनी बेचने की अनुमति मांगी है।

व्यापारी ने पुलिस से इस मामले की कोई शिकायत नहीं की। व्यापारी पुलिस से शिकायत कर्ता है, तो उसकी मदद की जाएगी।
अजय साहनी, आईपीएस एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed