फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Honor killing: first boyfriend killed, then daughter

बेटी को प्रेमी के साथ 'उस' हालत में देख नहीं पाया, और...

Sun, 19 May 2013 12:54 AM IST
टूंडला/ब्यूरो
टूंडला/ब्यूरो Updated Sun, 19 May 2013 12:54 AM IST
विज्ञापन
Honor killing: first boyfriend killed, then daughter

पुत्री को गांव के ही एक युवक के साथ आपत्तिजनक हालत में देख पिता के सिर खून सवार हो गया।

विज्ञापन


आन के नाम पर पिता ने युवक के गले में रस्सी का फंदा डालकर उसका गला घोट दिया। इसके बाद अपनी बेटी का चुनरी से गला दबा दिया।

सुबह पूरे गांव में घूमकर घटना की जानकारी ग्रामीणों की दी और फिर फरार हो गया। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव न्यामतपुर में शनिवार सुबह आनर किलिंग की सनसनी लेकर आई। दिन निकलते ही गांव का रामनाथ ने घूमकर लोगों को अपनी बेटी सुंदरी और दिनेश कोरी की हत्या करने की जानकारी दे रहा था।
विज्ञापन


ग्रामीण उसके घर पहुंचे और घर का माहौल देख सन्न रह गए।  घर के आंगन में इला उर्फ दिनेश कोरी (20) पुत्र विद्याराम का शव पड़ा था। कुछ दूरी पर ही रामनाथ की पुत्री सुंदरी (16) का शव पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हत्यारोपी का दुस्साहस यह था कि गांव भर में घटना का ऐलान करने के बाद रामनाथ मृतक युवक के घर पहुंचा और उसके परिवारीजनों से कहा कि दिनेश का शव उसके घर पड़ा है और उठाकर ले आओ। इसके बाद फरार हो गया।

गांव के चौकीदार की सूचना पर थाना प्रभारी, थानाध्यक्ष पचोखरा, सीओ केहर सिंह राना एसपी डा. राकेश सिंह मौके पर पहुंच गए। सुंदरी के ताऊ पुरुषोत्तम ने बताया कि उसके छोटे भाई रामनाथ के आठ पुत्रियां हैं, जिनमें दो की शादी हो चुकी है।


उसकी पत्नी और पांच बच्चे पिनाहट के पड़ुआपुरा स्थित ससुराल में आयोजित एक शादी में गए हुए थे। घर पर रामनाथ व उसकी तीसरे नंबर की पुत्री सुंदरी रह गए थे।

पुलिस के अनुसार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देखने के बाद रामनाथ ने उनकी हत्या की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed